Alcohol : सप्ताह में 2बार बीयर पीने वाली महिलाओं को होता हैं ये फायदा
wine beer : पुरुषों के साथ-साथ अब महिलाएं भी शराब पीने लगी हैं. आज हम आपको बताते हैं कि महिलाओं को हफ्ते में दो बार बीयर पीने से क्या फायदा मिलता है।

The Chopal : बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी! नियमित मात्रा में बीयर पीना आपके शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि हफ्ते में दो बार बीयर पीने वाली महिलाओं में दिल का दौरा होने का कम खतरा होता है। गोदेनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 32 वर्षों का अध्ययन किया। इस अध्ययन में 1500 महिलाएं शामिल थीं। ये महिलाएं 38 से 60 वर्ष की थीं। यह अध्ययन महिलाओं द्वारा पीने वाली बीयर, वाइन और अन्य पदार्थों पर था। इस अध्ययन में इन महिलाओं ने ड्रिंक्स की मात्रा भी रिकॉर्ड की।
ये पढ़ें - Laptop : नए लैपटॉप अब मिल रहे 15 हजार से भी कम, खरीदने के लिए उमड़े लोग
शोधकर्ताओं मे इन महिलाओं पर 32 साल बाद फिर से सर्वे किया, जो साल 2009 में था। उन्होंने तीन दशकों से अधिक का बीयर पीने वाली महिलाओं का डेटा निरेक्षण किया, जिसमें ये बात सामने आई कि एक या दो बार बीयर पीने वाली महिलाओं का हार्ट अटैक का जोखिम 30% कम हो गया। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि ऐसी महिलाएं जो हफ्ते में दो बार से ज्यादा ड्रिंक करती हैं, उन्हें कैंसर होने का खतरा 50% अधिक होता है। ये अध्ययन स्वीडन के दूसरे सबसे बड़े शहर गोदेनबर्ग में 1968 से 2009 की अवधि में हुआ।
ये पढ़ें - Toll Tax : अगर आप इन 5 श्रेणी में आते हैं, तो आपकों नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स
अगर आप भी बीयर का फायदा उठाना चाहती हैं तो इसे सीमित मात्रा में पियें। ये अध्ययन स्केंडिनेवियन जर्नल ऑफ प्राइम हेल्थ केयर में प्रकाशित हुआ। फॉलोअप पीरियड में 185 महिलाओं को मायकार्डियल इन्फ्रैक्शन (myocardial infarction), 162 महिलाओं को स्ट्रोक, 160 महिलाओं को डायबिटीज़ और 345 महिलाओं को कैंसर हुआ।