NCR में एक और नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी, UP में आवागमन करना होगा आसान

UP News: NCR के फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है।  हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे (FNG) योजना को मंजूरी दी है, जो इन दोनों शहरों को जोड़ेगा।  इसका नक्शा भी पास है।

   Follow Us On   follow Us on
NCR में एक और नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी, UP में आवागमन करना होगा आसान

FNG Expressway: NCR के फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे (FNG) योजना को मंजूरी दी है, जो इन दोनों शहरों को जोड़ेगा। इसका नक्शा भी पास है। इस परियोजना को जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री विपुल गोयल ने दी।

अधिकारियों का कहना है कि हर दिन फरीदाबाद से करीब एक लाख लोग नोएडा-गाजियाबाद के लिए काम के लिए जाते हैं। यमुना फरीदाबाद-नोएडा के बीच अभी कोई सीधी सड़क नहीं है।  ऐसे में लोगों को दिल्ली कालिंदीकुंज से सड़क से नोएडा जाना पड़ता है। वाहन चालकों को आगरा नहर से जुड़ी इस सड़क पर घंटों जाम से गुजरना पड़ता है।

नोएडा अथॉरिटी ने योजना बनाई

एफएनजी की योजना करीब दो दशक पहले उत्तर प्रदेश की नोएडा अथॉरिटी ने बनाई थी।  शहरों को पास लाना मुख्य लक्ष्य है। उतर प्रदेश सरकार ने इसके लिए अपने क्षेत्र में कई सड़कें बनाई हैं, लेकिन हरियाणा सरकार ने ऐसा नहीं किया है।

ESI में ट्रॉमा सेंटर के लिए बजट

स्मार्ट सिटी में 500 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनेगा।  केंद्र सरकार ने इसके लिए ESI अस्पताल को 500 करोड़ रुपये का बजट भी दिया है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में मंत्री ने दी।  एक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि ईएसआई कार्ड धारकों के अलावा आम लोगों के लिए भी ट्रामा सेंटर होगा। ट्रॉमा सेंटर बनने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा।

600 मीटर लंबा पुल यमुना पर बनाया जाएगा

विपुल गोयल ने बताया कि यमुना पर 600 मीटर लंबा पुल गांव लालपुर के पास बनाया जाएगा। हरियाणा और यूपी 50-50 प्रतिशत लागत वहन करेंगे। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

यह रास्ता जिले से सरकार को भेजा गया था

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि प्रशासनिक मंजूरी के बाद सेक्टर 28 अमृता अस्पताल से गांव ददसिया तक यमुना पर एक 500 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।  सरकार को मंजूरी के लिए यही रास्ता भेजा गया है।

पलवल मेट्रो रिपोर्ट

विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कनेक्टिविटी पर तेजी से काम किया है। इसी कड़ी में जल्द ही फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच रेपिड मेट्रो सेवा शुरू होगी।  हरियाणा सरकार ने भी बजट में इसे शामिल किया है। पलवल से बल्लभगढ़ तक मेट्रो बनाने की सर्वे रिपोर्ट लगभग तैयार हो चुकी है।