The Chopal

मेरठ वासियों को एक और सेमी हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा, अयोध्या और काशी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत

UP News : मेरठ को उत्तर रेलवे एक और उपहार देने जा रहा है। अब वंदे भारत सेमी हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन सेक्रांतिधरा मेरठ को रामनगरी अयोध्या और प्राचीन नगरी काशी से जोड़ा जाएगा। मेरठ से बनारस तक प्रस्तावित समय सारिणी उत्तर रेलवे ने बनाई है।

   Follow Us On   follow Us on
मेरठ वासियों को एक और सेमी हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा, अयोध्या और काशी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत

Uttar Pradesh News : मेरठ को उत्तर रेलवे एक और उपहार देने जा रहा है। अब वंदे भारत सेमी हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन सेक्रांतिधरा मेरठ को रामनगरी अयोध्या और प्राचीन नगरी काशी से जोड़ा जाएगा। मेरठ से बनारस तक प्रस्तावित समय सारिणी उत्तर रेलवे ने बनाई है। वंदे भारत के वाया अयोध्या वाराणसी संचालन का दावा राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया है। उन्हें बताया गया है कि उत्तर रेलवे अयोध्या की समय सारिणी जल्द ही जारी करेगा। लखनऊ रेल मंडल जल्द ही अयोध्या रेलवे ट्रैक का सर्वे करके रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेगा। वंदे भारत इसके बाद बनारस तक दौड़ने लगेगा। ट्रेन सुबह 6:35 बजे मेरठ से रवाना होगा और शाम 5:45 बजे बनारस पहुंच जाएगी। बनारस से सुबह 9:50 बजे चलेगी और रात 9:05 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

वंदे भारत ट्रेन अभी भी मेरठ से लखनऊ तक चल रही है, लेकिन इसमें यात्री सफर नहीं कर रहे थे। आधी से ज्यादा ट्रेनें खाली चल रही हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अरुण गोविल ने रेल मंत्री से मुलाकात कर इस ट्रेन को लखनऊ से अयोध्या और बनारस तक चलाने की मांग की थी। रेल मंत्री से आश्वासन प्राप्त हुआ था। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों लखनऊ रेल मंडल से अयोध्या, बनारस तक रेलवे ट्रैक की सर्वे रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए थे। अब वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्तावित समय सारिणी मेरठ से बनारस, लखनऊ तक बनाया गया है।

11:15 घंटे में मेरठ से बनारस तक का होगा सफर

वंदे भारत मेरठ से बनारस तक 11 घंटे 10 मिनट और बनारस से मेरठ तक सवा ग्यारह घंटे में सफर पूरा करेगी। रेलवे की तरफ से समय सारिणी जारी कर दी गई है।

ये है प्रस्तावित समय

मेरठ से बनारस वाया लखनऊ ट्रेन नंबर 22490

स्टेशन     आगमन     प्रस्थान
मेरठ     ---     6:35
मुरादाबाद     8:35     8:40
बरेली     9:58     10:00
बनारस     17:45     ---
अयोध्या     15:15    ---
लखनऊ         13:45 13:55
आलमनगर         13:25 पास

बनारस से मेरठ वाया लखनऊ ट्रेन नंबर 22489 (संभावित समय)

स्टेशन    आगमन    प्रस्थान
1 - बनारस    ---    9:50
2 - अयोध्या    15:10    --
3 - लखनऊ    13:40    13:50
4 - आलमनगर    पास    14:10
5 - बरेली    17:15    17:17
6 - मुरादाबाद    18:50    18:55
7 - मेरठ सिटी    21:05    --