राजस्थान में कर्मचारियों की लगेगी अब मोबाइल ऐप से हाजिरी, नया सिस्टम हुआ तैयार
Mobile Attendance App: राजस्थान में सभी कर्मचारियों को लेकर नए सिस्टम तैयार किया जा रहा है। नए नियम के तहत ऑफिस टाइमिंग आने वाले समय सख्त होने वाली है। सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारी अधिक जवाबदेह होंगे और सरकारी कामों में अधिक पारदर्शिता होगी।

The Chopal : राजस्थान की भजनलाल सरकार जल्द ही मोबाइल ऐप आधारित उपस्थिति रिकॉर्डिंग सिस्टम शुरू करने जा रही है। अब IAS अधिकारी से लेकर सभी सरकारी कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
नया सिस्टम कब लागू किया जाएगा?
यह प्रस्ताव प्रशासनिक सुधार विभाग ने बनाया है और इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इस प्रणाली को मंजूरी मिलने के बाद राज्य भर में लागू किया जाएगा।
Office Time Management होगा कठोर
नवीन नियमों के अनुसार सभी कर्मचारियों को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में रहना होगा। कर्मचारियों की समयबद्धता को रिकॉर्ड किया जाएगा।
सिस्टम पहले से इन विभागों में लागू है
राज्य की बिजली कंपनियों, नगर निगमों, जेडीए और पशुपालन विभाग में पहले से ही यह व्यवस्था लागू है। इसे राज्य भर में फैलाने की तैयारी अब चल रही है।
क्या बदलाव करने का उद्देश्य है?
सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारी अधिक जवाबदेह होंगे और सरकारी कामों में अधिक पारदर्शिता होगी।
सभी नियम समान होने चाहिए
वर्तमान में आईएएस अफसरों को अटेंडेंस की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सचिवालय के RAS अफसर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी रजिस्टर में अपनी अटेंडेंस देते हैं। जैसा कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया, कर्मचारी प्रत्येक दिन अपनी उपस्थिति का विवरण देते हैं। ऐसे में आईएएस अधिकारियों के लिए भी एक व्यवस्था होनी चाहिए। सभी के लिए नियम समान होने चाहिए।