The Chopal

जयपुर में गलत तरीके से बने हुए मकान को तोड़ेगा प्रशासन, सर्वे की कर दी शुरुआत

   Follow Us On   follow Us on
जयपुर में गलत तरीके से बने हुए मकान को तोड़ेगा प्रशासन, सर्वे की कर दी शुरुआत

The Chopal, Jaipur News : जयपुर के रामगंज इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद अब नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। आज  निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा ने निगम के सभी जोन उपायुक्त को अपने अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण का सर्वे करने के लिए कहा है। इसकी डीटेल में रिपोर्ट मांगी है।

हेरिटेज नगर निगम क्षेत्र में जिसने भी नियमों के विपरीत घर और दुकान निर्माण किया है। उसे नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद ध्वस्त किया जाएगा। इसके साथ ही जिन लोगों ने नोटिस जारी होने के बावजूद अवैध निर्माण किया है। उनके निर्माण को भी तोड़ जाएगा। आगे कोई भी व्यक्ति बिना परमिशन नियमों के विपरीत अवैध निर्माण नहीं करें।

आज नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अभिषेक सुराणा ने निगम अधिकारियों की रिव्यू बैठक बुलाई थी। इसमें अवैध निर्माण के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण और नगर निगम के कामकाज को लेकर चर्चा हुई। इसमें सुराणा ने शहर में खाली प्लॉट में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की।

5 साल या उससे ज्यादा वक्त से प्लॉट खाली तो एक्शन की तैयारी

कचरा डिपो हटाने के बाद अब शहर में कई इलाकों में खाली प्लॉट में गंदगी का अंबार लग रहा है। ऐसे में जिन भी लोगों के पिछले 5 साल या उससे ज्यादा वक्त से प्लॉट खाली हैं। उन्हें नोटिस जारी कर जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए जाएंगे। ऐसा नहीं करने पर संबंधित विभाग को पत्र लिखकर उनके अलॉटमेंट को निरस्त करने की मांग भी की जाएगी।

नाले की सफाई के निर्देश दिए

इस दौरान बैठक में सुराणा ने बारिश से पहले शहर में नाला सफाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार बड़े नालों की गहराई में जाकर अत्याधुनिक मशीनों से सफाई करें। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी इकट्ठा होने से आम जनता को परेशानी ना हो।

इसके साथ ही उन्होंने शहर में 172 जगह से कचरा डिपो हटाने पर नगर निगम कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि अब वार्ड की एक गली को साफ और स्वच्छ बनाने वाले नगर निगम के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।