UP में 3 गांवों की जमीन खरीद बिक्री पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह
Uttar Pradesh News :उत्तर प्रदेश के इस जिले में तीन गावों की जमीन खरीद बेच पर रोक लगा दी गई है। क्योंकि जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन परिस्थितियों में जमीन को इधर से उधर किया गया है उसकी जांच हो रही है।
UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लाकड़ी फाजलपुर, मंगूपुरा और डिडौरी तीन गांवों में जमीन को खुर्द बुर्द होने से बचाने के पच्चीस से ज्यादा गाटाओं की जमीन की खरीद बिक्री रोक दी गई है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने उक्त जमीन को शासकीय हित में क्रय विक्रय नहीं करने को कहा है। गलत ढंग से मंगूपुरा की काफी जमीन लाकड़ी और डिडौरी में शामिल कर दी गई है। इस सरकारी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और एसडीएम सदर से जमीन की रिपोर्ट तैयार करवाई तो हकीकत सामने आई।
इसमें करीब पच्चीस से तीस एकड़ जमीन सीलिंग की भी मिली है जो इधर से उधर की गई है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इन सभी गाटा संख्याओं की जमीन पर क्रय विक्रय शासकीय हित में रोक दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन परिस्थितियों में जमीन को इधर से उधर किया गया है उसकी जांच हो रही है। इस मामले में अब तक तीन अफसरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें जमीन को खुर्द बुर्द होने से बचाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जिससे जमीन को सुरक्षित रखा जा सके।
इसकी सूचना रजिस्ट्रार कार्यालय समेत एसडीएम, वीसी एमडीए और नगर आयुक्त को भी भेजी गई है। इससे पूर्व में भी लाकड़ी में सीलिंग की जमीन का फर्जीवाड़ा पकड़ा जा चुका है। 2015 में भी यहां सीलिंग की जमीन के मामले में कुछ अधिकारियों के नाम सामने आए थे। जिसमें एक्शन लिया गया था।
कुछ मिलजुमला खाते तो कुछ सेप्रेट खाते जिनकी खरीद बिक्री रोकी
मंगूपुरा गांव में 41मि./16.93 एकड़, 41 /749/0.80 एवं 41/750/0.064 के गाटा की बिक्री रोकी गई। इसके साथ ही लाकड़ी फाजलपुर : 3807 समेत डिडौरी की गाटा संख्या 522, 523, 524, 606. 607, 608. 609, 610, 611, 612, 613, 614, 615, 616, 617, 618, 619, 620, 621, 622, 623, 624, 635 की खरीद बिक्री रोक दी गई है।

