The Chopal

UP राज्य सरकार का बड़ा फैसला, इन 57 जिलों में खुलेंगे साइबर थाने, सूची में चेक करें नाम

हाल ही में योगी सरकार की ओर से आए एक अपडेट के मुताबिक आपको बता दें कि यूपी के 57 जिलों में साइबर थाने खोले जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
   Follow Us On   follow Us on
UP राज्य सरकार का बड़ा फैसला, इन 57 जिलों में खुलेंगे साइबर थाने, सूची में चेक करें नाम

The Chopal, Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के 57 जिलों में साइबर थाने खोले जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर मंत्रिमंडल ने प्रदेश के गाजियाबाद, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, इटावा, बागपत, बाराबंकी, मैनपुरी और रामपुर समेत 57 जिलों में साइबर अपराध थाने खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि इन थानों की स्थापना पर लगभग एक अरब 27 करोड़ 24 लाख 51 हजार खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह थाने बहुत जल्द खुलने जा रहे हैं और इनसे बढ़ते हुए साइबर अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। अभी तक साइबर थाने पुलिस महानिरीक्षक की निगरानी में कार्य करते हैं लेकिन अब यह संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों के अधीन होंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अभी तक प्रदेश के 18 जिलों में ही साइबर थाने संचालित किये जा रहे हैं। 

साइबर क्राइम के मामलों में कन्विक्शन में सबसे आगे है उत्तर प्रदेश 

प्रदेश में साइबर क्राइम की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम में कन्विक्शन के मामले में यूपी सबसे ऊपर है। हमारा कन्विक्शन रेट नेशनल साइबर क्राइम के कन्विक्शन रेट से काफी बेहतर है। साइबर क्राइम के मामलों में नेशनल कन्विक्शन रेट 46.5 परसेंट है, जबकि हमारा कन्विक्शन रेट 87.8 परसेंट है।

अब तक प्रदेश में 838 कन्विक्शन हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मध्य प्रदेश में सिर्फ 59 कन्विक्शन हुए हैं। प्रदेश में 7122 क्रिमिनल अरेस्ट किए गए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 2582 क्रिमिनल अरेस्ट किए गए। उत्तर प्रदेश में 2022 में 10,117  केस रजिस्टर हुए हैं। 

इन जनपदों में स्थापित होंगे साइबर क्राइम थाने 

उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज, औरैया, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, अंबेडकरनगर, एटा, हाथरस, कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर,श्रावस्ती, बहराइच, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, सोनभद्र, भदोही, मऊ, बलिया, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, ललितपुर, जालौन, मुजफ्फरनगर एवं शामली।  

Also Read : Uttarakhand में अधिग्रहण मंजूरी ना मिलने से अटका इन 15 नेशनल हाईवे का काम