The Chopal

UP Police SI गोपनीय और SI क्लर्क भर्ती पर बड़ा अपडेट, जारी हुआ यह मुख्य नोटिस

UP Police SI Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने यूपी पुलिस SI गोपनीय, SI लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए बड़ा अपडेट दिया गया है।
   Follow Us On   follow Us on
UP Police SI गोपनीय और SI क्लर्क भर्ती पर बड़ा अपडेट

UP Police SI Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड UPPBPB लखनऊ ने यूपी पुलिस SI गोपनीय, SI लिपिक एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए बड़ा अपडेट आया है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने यूपी पुलिस एसआई गोपनीय, एसआई लिपिक एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संबंधित एजेंसियों से निविदा आमंत्रित किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी होने के बाद यदि किसी सक्षम एजेंसी का चयन हो जाता है कि तो यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक (गोपनीय), उपनिरीक्षक (लिपिक) व एसआई लेखा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शुरु किया जाएगा।

UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर शुक्रवार को जारी नोटिस के मुताबिक, यूपी पुलिस एसआई, गोपनीय, क्लर्क व लेखा के पदों पर भर्ती के लिए एक लाख से 150000 तक आवेदन आने का अनुमान हैं। ऐसे में एजेंसी को इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की ओएमआर पर ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा कराने की दक्षता होनी चाहिए। 

साथ ही एजेंसी को इस भर्ती परीक्षा के जुड़े प्रश्नपत्र भी तैयार कराना होगा, उनकी छपाई व परीक्षा केंद्रों में सप्लाई भी करना होगा। ऑफलाइन प्रश्नपत्रों को तैयार कर उनकी छपाई करवाने के साथ ही प्रश्नपत्रों की आंसर की भी यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड को समय पर सौंपनी होंगी।

इसी प्रकार से ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए भी प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा। यह पेपर मुख्य सर्वर में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले कोडिंग के रूप में उपलब्ध होगा। 

News Hub