The Chopal

UP के इस शहर में बनेगा पक्षी विहार, 5 हेक्टेयर भूमि में किया जाएगा विकसित

UP News : जखौरा रेंज के ग्राम बुड़ेरा में पक्षी प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। वन विभाग ने यहां पांच हेक्टेयर भूमि पर पक्षी विहार बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। प्राकृतिक नाले के समीप स्थित इस क्षेत्र को पक्षियों के लिए अनुकूल बनाने के लिए विभाग द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।
   Follow Us On   follow Us on
UP के इस शहर में बनेगा पक्षी विहार, 5 हेक्टेयर भूमि में किया जाएगा विकसित

The Chopal, UP News : जखौरा रेंज के ग्राम बुड़ेरा में पक्षी प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। वन विभाग ने यहां पांच हेक्टेयर भूमि पर पक्षी विहार बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। प्राकृतिक नाले के समीप स्थित इस क्षेत्र को पक्षियों के लिए अनुकूल बनाने के लिए विभाग द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।

पर्यटन स्थल के रूप में भी होगा विकसित

वन विभाग ने पक्षी विहार को न केवल पक्षियों के लिए आश्रय स्थल बनाने, बल्कि इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करने का लक्ष्य रखा है। पक्षी विहार में लोगों के बैठने के लिए बेंच और घूमने के लिए कच्चा रास्ता बनाया जाएगा। साथ ही, ऐसे पौधे भी लगाए जाएंगे जो पक्षियों को आवास बनाने के लिए उपयुक्त हों।

निगरानी कमेटी का गठन

पक्षी विहार की देखरेख के लिए वन विभाग एक निगरानी कमेटी का गठन करेगा। यह कमेटी पक्षियों की संख्या और उनके प्रकार का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो विभाग अन्य रेंजों में भी ऐसे पक्षी विहार बनाने पर विचार करेगा।

वन विभाग की योजना

वन विभाग की उप प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, शिरीन सिद्दीकी ने बताया कि पक्षी विहार के लिए ग्राम बुड़ेरा में पांच हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। यहां ऐसे पौधों का रोपण किया जाएगा जो पक्षियों को उनका प्राकृतिक माहौल प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि विभाग इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रयासरत है।