The Chopal

UP से नेपाल के बीच दौड़ेगी 11 नए रूटों पर बसें, पर्यटन के अलावा आवागमन सुगम होगा

UP News : उत्तर प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को अब सरकार की तरफ से उठाए कदम से और ज्यादा रफ्तार मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के अलावा 11 अलग-अलग रूपों पर बस सेवा शुरू होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू होगी। योगी सरकार की पहल पर परिवहन निगम लखनऊ मुख्यालय ने वर्ष 2025 की शुरुआत में भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों से प्रस्ताव मांगा था। विभिन्न प्रस्तावों की समीक्षा और मंथन के बाद मार्गों को चिह्नित किया गया।

   Follow Us On   follow Us on
UP से नेपाल के बीच दौड़ेगी 11 नए  रूटों पर बसें, पर्यटन के अलावा आवागमन सुगम होगा

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की परिवहन व्यवस्था अब और अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनती जा रही है। खासतौर से गोरखपुर के अलावा प्रदेश के 11 अन्य रूटों पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू करने की जो योजना सामने आई है, वह सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, टूरिज्म, और जन-जन के आवागमन को नई रफ्तार देने वाली है।

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम गोरखपुर सहित ग्यारह रूटों पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू करेगा। इस सेवा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और भारत और नेपाल के बीच सरल आवागमन होगा। प्रस्तावित रूटों पर 52 सीटर बसें चलेंगी, जो काठमांडू और पोखरा से गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी और दिल्ली जैसे शहरों को जोड़ेंगी। गोरखपुर सहित ग्यारह रूटों पर जल्द ही भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू होगी। योजनाबद्ध मार्गों पर बसों के अनुबंध के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने नेपाल राष्ट्र की अधिकृत समितियों से समझौता कर लिया है। भारत और नेपाल के लोगों को आसानी से एक दूसरे देश में जाना होगा।

शांति के साथ पर्यटन बढ़ेगा

बेटी-रोटी का पुराना रिश्ता और मजबूत होगा। आपसी शांति के साथ पर्यटन बढ़ेगा। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के प्रस्तावित मार्गों पर 52 सीटर साधारण, वातानुकूलित और हाई-इंड (लग्जरी वातानुकूलित) बसें चलाई जाएंगी। जो गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और राजधानी दिल्ली को भी नेपाल की राजधानी काठमांडू के अलावा पोखरा सहित प्रमुख पर्यटक स्थलों को जोड़ेंगी। जानकारों का कहना है कि योगी सरकार की पहल पर परिवहन निगम लखनऊ मुख्यालय ने वर्ष 2025 की शुरुआत में भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों से प्रस्ताव मांगा था। विभिन्न प्रस्तावों की समीक्षा और मंथन के बाद मार्गों को चिह्नित किया गया। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू करने के लिए नेपाल राष्ट्र की अधिकृत समितियों, संस्थाओं और संचालकों के साथ बैठक हुई। बातचीत और समझौता के बाद उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू की है।

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा समझौता के अनुसार, नेपाल की बस एक दिन चलेगी, जबकि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस दूसरे दिन चलेगी। इसके लिए फेरा और समय सारिणी बनाई जाएगी। नेपाल की बस अगर एक दिन नहीं चलेगी तो फिर से अपने पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी। समझौता के अनुसार बस को पंजीयन तिथि से दस वर्ष तक चलाया जा सकेगा। हालाँकि, नेपाल राष्ट्र और उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के बीच भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के लिए सिर्फ पांच वर्ष का अनुबंध है। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा में चलने वाली बसों की प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्टेशन व डिपो प्रशासन सहयोग करेंगे।

भारत की तरह नेपाल में भी किराया लगेगा

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा का किराया लगभग भारत-राज्य परिवहन निगम का होगा। वर्तमान में परिवहन निगम ने साधारण बसों में 1.3 रुपये प्रति किमी किराया निर्धारित किया है, एसी टू बाई टू बसों में 1.6 रुपये प्रति किमी और एसी टू बाई थ्री बसों में 1.45 रुपये प्रति किमी।

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा – घोषित रूट्स

1 - गोरखपुर – सोनौली – काठमांडू
2 - दिल्ली – गोरखपुर – काठमांडू
3 - दिल्ली – गोरखपुर – पोखरा
4 - वाराणसी – गोरखपुर – सोनौली – काठमांडू
5 -  अयोध्या – गोरखपुर – सोनौली – काठमांडू
6 - अयोध्या – नेपालगंज
7 - अयोध्या – वाराणसी – नेपालगंज
8 - अयोध्या – प्रयागराज – नेपालगंज
9 - दिल्ली – रुपईडीहा – नेपालगंज
10 - दिल्ली – महेंद्रनगर – लखनऊ – रुपईडीहा – नेपालगंज

News Hub