The Chopal

MP में नहर परियोजना से 8 जिलों की बदलेगी तस्वीर, नहीं रहेगी पानी की कमी

MP News : मध्य प्रदेश में नहर परियोजना से 8 जिलों की तस्वीर बदलने की तैयारी हो रही है। यह परियोजना प्रदेश के जल संसाधन और कृषि क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना मध्यप्रदेश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है, जो बुंदेलखंड क्षेत्र की जल समस्याओं को हल करने और सिंचाई, पीने के पानी और ऊर्जा उत्पादन में मदद करेगी।

   Follow Us On   follow Us on
MP में नहर परियोजना से 8 जिलों की बदलेगी तस्वीर, नहीं रहेगी पानी की कमी

Ken-Betwa Link Project : केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश के लिए केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है। योजना के अनुसार, मध्य प्रदेश के आठ जिलों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। ज्ञातव्य है कि पिछले दिन उनके ग्वालियर दौरे के दौरान वे रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन पर मप्र को बड़ी सौगात देंगे।

बता दे की 42 हजार करोड़ रुपये की सौगात से मध्य प्रदेश के आठ जिलों और उत्तर प्रदेश के नौ जिलों को फायदा होने वाला है। यह भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे शिवपुरी जिले को बहुत लाभ होगा। इस योजना से शिवपुरी जिले में सिंचाई के साधन बहुत बढ़ेंगे।

क्या है योजना?

1900 के आसपास शिवपुरी, निवाड़ी, दतिया, रायसेन, विदिशा, छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और सागर जिले के लगभग सभी गांवों को केन-बेतवा लिंक परियोजना से लाभ मिलेगा। 41 लाख लोगों को पानी की समस्या नहीं होगी। पानी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इस परियोजना से 103 मेगावॉट सोलर बिजली बनाई जाएगी।

रोजगार मेला में भाग लेंगे

23 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया बीएसएफ एकेडमी, टेकनपुर में रोजगार मेला में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष का है। प्रधानमंत्री हमेशा यह मानते रहे कि वे भारत के प्रधान सेवक हैं और प्रधान रक्षक हैं।