Cement Price: सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी, प्रति बोरी 30 रुपए हुआ इजाफा
Cement Rate Hike:घर-मकान-दुकान बनाना महंगा होगा क्योंकि मानसून के खत्म होते ही सीमेंट के दाम बढ़े हैं और इसके पीछे की वजह निर्माण गतिविधियों के बढ़ने की है। सीमेंट की डिमांड बढ़ी और दाम चढ़ गए हैं।
Oct 4, 2024, 14:40 IST

डीलर्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, और तेंलगाना में यह बढ़ोतरी 20-30 रुपए प्रति बैग तक हुई है। जबकि, तमिलनाडु में कीमतों में 10-20 रुपए प्रति बैग तक हुई है। UltraTech Cement, India Cements, Dalmia Bharat, ACC, Ambuja Cement, Ramco Cements, NCL Industries और Orient Cement ने सीमेंट के दाम बढ़ाए हैं। सभी कंपनियों की नई कीमतें आज से लागू हैं।
सीमेंट पर Jefferies की रिपोर्ट
सीमेंट पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने एक नोट जारी किया है। इस नोट में ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सितंबर महीने के दौरान सीमेंट कीमतों में बढ़ोतरी दिखी, जिसकी जरूरत थी। अनियमित मॉनसून की वजह से दूसरी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ में कमजोरी जारी रही। सीमेंट कंपनियों के लिए वेरिएबल कॉस्ट चुनौती बनी हुई है। पेटकोक की कीमतें पिछले 4 साल के निचले स्तर पर फिसल चुकी हैं।
इस साल पहले नहीं बढ़े सीमेंट के दाम
इस साल देश में लोकसभा चुनाव हुए और आचार संहिता लागू रहने की वजह से देश में निर्माण गतिविधयां कुछ महीनों के लिए बंद रही हैं। जिसके चलते देश में निर्माण गतिविधियां तेजी से नहीं हो पाईं और सीमेंट की मांग में कमी देखी गई। इसका असर सीमेंट के रेट पर आया और साल की पहली छमाही में सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी का झटका आम जनता को नहीं लगा।
लगभग सारे सीमेंट स्टॉक्स आज गिरावट पर
आज शेयर बाजार की गिरावट में सारी सीमेंट कंपनियां भी चपेट में आ गईं और इसमें सबसे ज्यादा अंबुजा सीमेंट में 2। 18 फीसदी की भारी गिरावट रही। 2। 07 फीसदी की गिरावट एसीसी में रही है। इसके अलावा भी कई सीमेंट कंपनियों पर शेयर बाजार की गिरावट का असर देखा जा रहा है और केवल 4 सीमेंट कंपनियां हैं जो आज टूटी नहीं हैं। इनके नाम इंडिया सीमेंट्स, जेके लक्ष्मी सीमेंट्स, सागर सीमेंट्स और उदयपुर सीमेंट्स हैं।