The Chopal

UP के इस शहर के सर्किल रेट में होने वाला है 200 प्रतिशत इजाफा, प्रॉपर्टी खरीदना हो जाएगा मुश्किल

UP property News :भूमि और घर खरीदना आपके सबसे बड़े निवेश में से एक है, इसलिए आपको उस स्थान और कीमतों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। अब उत्तर प्रदेश में संपत्ति की कीमतें 200 प्रतिशत बढ़ने वाली हैं, इसलिए अगर आप एक शहर में संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो खरीदना महंगा होगा। 

   Follow Us On   follow Us on
UP के इस शहर के सर्किल रेट में होने वाला है 200 प्रतिशत इजाफा, प्रॉपर्टी खरीदना हो जाएगा मुश्किल 

The Chopal, UP property News : हर व्यक्ति एक घर चाहता है। लेकिन वृद्धि दरों के कारण ये सपना पूरा करना मुश्किल है। प्रोपर्टी की कीमतें पिछले कुछ सालों में सातवें आसमान में पहुंच गई हैं और लागातर इसमें बढ़ौतरी जारी है। जब हम उत्तर प्रदेश की बात करते हैं, तो पिछले एक वर्ष में कई शहर में संपत्ति की कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिली है। इस खबर में हम आपको उत्तर प्रदेश के एक शहर के बारे में बता रहे हैं जहां सर्किल रेट अगले कुछ दिनों में 200 प्रतिशत तक बढ़ने वाला है। इसके बाद यहां संपत्ति खरीदना मुश्किल होगा। 

वास्तव में, अयोध्या के शहरी क्षेत्रों में जमीन की कीमतें बढ़ने लगी हैं।  इसकी वजह यह है कि अयोध्या में प्रमुख स्थानों के सर्किल रेट में लगभग 200 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। राम मंदिर की स्थापना के बाद, अयोध्या ही नहीं बल्कि आसपास की जमीनों की कीमतें भी बहुत अधिक हो गईं। गौरतलब है कि अयोध्या शहर के सर्किल रेट पिछले सात वर्षों से बढ़ रहे हैं। 

पहले सर्किल दर क्या है?

अगर आप सर्किल दर को नहीं जानते हैं, तो बता दें कि ये किसी क्षेत्र में संपत्ति का न्यूनतम दर है। सर्किल रेट से कम कीमत पर जमीन या घर खरीदना या फिर बेचा नहीं जा सकता। यह क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा प्रदान किया जाता है। सर्किल दरों का मूल उद्देश्य टैक्स चोरी को रोकना है। स्टांप और पंजीकरण विभाग से संबंधित उप-पंजीयक (Concerned Sub-Registrar) मौजूदा सर्किल दरों के अनुसार स्टांप शुल्क की गणना करता है, भले ही सेल्स डीड पर लिखा मूल्य सर्किल रेट से कम हो।

अब बात करें अयोध्या में संपत्ति की कीमतों की, तो राम मंदिर का निर्माण होने से पूरी दुनिया की निगाहें इस धार्मिक नगरी पर टिकी हुई हैं। अब हर कोई अयोध्या में घर बनाना चाहता है। शायद यही कारण है कि प्रभु राम की नगरी अयोध्या में बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर फिल्म जगत के नामी कलाकारों ने जमीन खरीद ली है। 

यही कारण है कि अयोध्या में जमीन खरीदने की दर (Ayodhya Property Rate) अब और अधिक महंगी हो सकती है। 7 वर्ष बाद, यहां की जमीन के सर्किल रेट बदले जाएंगे। 2017 में सर्किल रेट पहले बढ़ाए गए थे।  अब अयोध्या के प्रमुख स्थानों में सर्किल दरों में 200 प्रतिशत तक की वृद्धि की संभावना है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले वर्ष 2022 में स्थानीय प्रशासन ने सर्किल रेट में बढ़ोतरी की पेशकश की थी, लेकिन यह नहीं हुआ।   

प्रोपर्टी रेट अयोध्या, यूपी

एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि अयोध्या में प्रॉपर्टी के दाम 2019 के बाद से तेजी से बढ़ रहे हैं। न्यायालय की निर्णय के तुरंत बाद ही अयोध्या में संपत्ति की कीमतों में 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई। उस समय अयोध्या के बाहरी इलाके, यानी फैजाबाद रोड पर संपत्ति का वर्ग फीट मूल्य 500 से 800 रुपये था। वहीं, शहर में ये दरें 1000 रुपये प्रति वर्ग फीट से 2000 रुपये प्रति वर्ग फीट तक थीं। अक्टूबर 2023 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अयोध्या के बाहरी इलाकों में जमीन का मूल्य प्रति वर्ग फीट 2 हजार से 3000 रुपये था। वहीं, शहर में प्रति वर्ग फीट 4500 से 6500 रुपये की कीमत थी। अब यहां संपत्ति की दर तेजी से बढ़ रही है।


 

News Hub