UP में मोटे अनाज की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की होगी मौज
UP News: उत्तर प्रदेश में आपको हर खेत का हरा भरा नजर आने वाला है. उत्तर प्रदेश में किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए योगी सरकार प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है. उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है.
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और सतत कृषि विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। विशेषकर खरीफ सीजन में मोटे अनाज (मिलेट्स) जैसे ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा आदि की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि विभाग मक्का, कोदो, बाजरा, ज्वार और दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रहा है। मोटे अनाज और दलहनी, तिलहनी का बीज सरकारी बीज भंडार से मिलता है।
सरकारी बीज भंडार
खरीफ सीजन में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जाता है। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को मुफ्त बीज का मिनी कीट देगा। कृषि विभाग मक्का, कोदो, बाजरा, ज्वार और दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रहा है। मोटे अनाज और दलहनी, तिलहनी का बीज सरकारी बीज भंडार से मिलता है।
मोटे अनाज की खेती खाली खेत में होगी
खरीफ सीजन में मक्का, तिल और धान भी बोते हैं। धान उत्पादन नहीं होने वाले क्षेत्रों में अधिकांश खेत खाली रह जाते हैं। कृषि विभाग खरीफ सीजन में खाली खेतों में मिलेट्स उत्पादन पर जोर दे रहा है। बाजरा, मक्का और कोदो मोटे अनाज होंगे।
मुफ्त मिनी किट बीज
किसानों को बीजों का एक किट मुफ्त में दे दिया जा रहा है। इसके लिए मोटे अनाज में 3 किलो कोदो का 323 पैकेट मिनी किट, 2 किलो बाजरे का 406 पैकेट, 3 किलो मक्के का 240 पैकेट और 4 किलो मूंग का 501 पैकेट मिनी किट मिलते हैं। जबकि अरहर का 10.65 क्विंटल बीज 355 पैकेट में 4 किलो पैकेट में उपलब्ध है। 20 किलो का 150 पैकेट मूंगफली और 2 किलो 50 पैकेट तिल बीज मिनी किट भी आए हैं। सभी राजकीय बीज भंडारों पर किसानों को मुफ्त मिनी किट मिलेट्स, तिलहनी और दलहनी बीज मिलते हैं।
मिनी कीट देने वाले लाभार्थी किसानों को किसान पंजीकरण योजना में नामांकित करना होगा और पीओएस मशीन से बायोमैट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से मिनी कीट वितरित करना होगा। फसल सत्र में एक किसान को अधिकतम एक मिनीकिट दिया जाएगा।
आधार कार्ड दिखाने पर बीज मिलेगा
किसान जो ज्वारा, बाजरा, मडुआ, उड़द, मंग, अरहर और तिल की खेती करना चाहते हैं, वे आधार कार्ड के साथ राजकीय कृषि बीज भंडार पर खुद जाकर उच्च गुणवत्ता का बीज मिनी किट खरीद सकते हैं।
