The Chopal

Deepika Padukone Interview : क्यों चर्चा में है दीपिका पादुकोण, जानिये ऐसे क्या कर दिया खुलासा

Deepika Padukone Latest Interview : इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तेज से वायरल हो रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है।
   Follow Us On   follow Us on
Deepika Padukone Latest Interview

The Chopal : ‘कॉफी विद करण’ का आठवां सीजन शुरू होते ही चर्चा में बना हुआ है। इस सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह गेस्ट बनकर आए थे। दोनों ने अपने रिश्ते और शादी को लेकर काफी बातें बताई।

रणवीर ने बताया कि वह कैसे दीपिका के प्यार में पड़े और दीपिका ने ये बताया कि रणवीर को डेट करने के साथ-साथ वह और लोगों से भी मिल रही थीं। दोनों इस वक्त अपने रिश्ते के बारे में बताने के लिए ट्रोल हो रहे हैं। इस कपल पर तमाम मीम्स बन रहे हैं और अब रणवीर की तुलना हॉलीवुड के सुपरस्टार विल स्मिथ से की जा रही है।

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से पहले रणवीर कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं। रणबीर संग ब्रेकअप होने के बाद दीपिका पूरी तरह टूट गई थीं। इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं,इस बारे में भी एक्ट्रेस ने शो में बात की।

दीपिका ने बताया कि जब रणवीर सिंह उनकी लाइफ में आए तब भी वह और लोगों को डेट कर रही थीं। दीपिका ने बताया जब तक रणवीर ने उन्हें प्रपोज नहीं किया था, दोनों को ही दूसरे लोगों को डेट करने की छूट थी। लेकिन उनके मन में वह रणवीर से कमिटेड थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके लिए दोनों को ट्रोल किया जा रहा है।

विल स्मिथ से हो रही तुलना

दीपिका जिस वक्त इस बारे में बात कर रही थीं, रणवीर एकटक उन्हें देख रहे थे। इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है और रणवीर की तुलना विल स्मिथ से हो रही है। दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में विल स्मिथ अपनी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के साथ थे। कपल ने अपनी लाइफ के बारे में ढेर सारी बात की थी। इस दौरान स्मिथ की पत्नी ने खुलासा किया था कि वह सिंगर अगस्त असलीना के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों की उम्र में 21 साल का अंतर था।

जेडा ने कहा था कि उनका रिश्ता कॉम्पिकेटेड था। पहले जेडा ओपन मैरिज को लेकर भी बताया था। विल स्मिथ के एक्सप्रेशन भी उस वक्त ऐसे ही थे जैसे रणवीर के नजर आ रहे हैं। इसलिए दोनों को आपस में जोड़कर उनपर मीम्स बनाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि दीपिका के इस बयान को लेकर उन्हें जज भी किया जा रहा है। एक्टर केआरके ने भी दोनों को जमकर ट्रोल किया है। वह X (पूर्व ट्विटर) पर कई ट्वीट्स कर चुके हैं। और दीपिका के बयान पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं।