Delhi Dry Fruit Market : दिल्ली में लगता सबसे बड़ा ड्रायफ्रूट बाजार, लगती हैं 6000 दुकानें, बेहद सस्ते मिलते हैं काजू बादाम
Delhi Dry Fruit Market : वैसे तो देश में कई प्रसिद्ध मार्केट हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एशिया का सबसे बड़ा ड्रायफ्रूट मार्केट कौन है? यह खबर आपको दिल्ली की 6000 दुकानों वाली एशिया की सबसे बड़ी ड्रायफ्रूट मार्केट के बारे में बताती है।
The Chopal, New Delhi - दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित खारी बावली एशिया का सबसे बड़ा ड्राइफ्रूट्स और मसाला बाजार है। 17वीं शताब्दी के दौरान की तरह आज भी ये मार्केट लोकप्रिय है। यह मार्केट मुगल काल में शुरू हुआ था। यहां एक से अधिक देशी और विदेशी ड्राइफ्रूट्स उपलब्ध हैं। चांदनी चौक में खारी बावली मार्केट में मसाला, दाल, जड़ी-बूटी के अलावा ड्राई फ्रूट्स भी हैं। देशी ड्राइफ्रूट्स के साथ-साथ विदेशी ड्राइफ्रूट्स भी यहां बहुत सस्ता हैं। यहां से ड्राइफ्रूट्स अफगानिस्तान, अमेरिका, आदि देशों से आते हैं। आज यहां कई हजार दुकानें हैं।
ये पढ़ें - alcohol news : पेग मारने के बाद कहा से आता है इतना कॉन्फिडेंस, गाडी तेरा भाई चलाएगा
कई पीढ़ियों से चला रहे दुकानें
एशिया का सबसे बड़ा मसाला और ड्राइ फ्रूट बाजार खारी बावली है। यहां मसालों और ड्राइफ्रूट्स का व्यापार करने के लिए हर दिन सैकड़ों व्यापारी और खरीदार इकट्ठा होते हैं। साथ ही, कभी-कभी इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने के लिए जगह नहीं होती। उस समय शुरू हुई दुकानों के नाम भी इस बाजार में हैं, जैसे 15 नंबर की दुकान, चावल वाले 13 आदि। इसके अलावा, इस बाजार में लगभग 6000 दुकानें हैं।
ड्राइफ्रूट्स के दाम
इस मार्केट में ड्राइफ्रूट्स के दामों की बात करें तो बादाम- 600-2000 रुपए किलो, काजू 600-1000 रुपए, किशमिश 200-800 रुपए, अखरोट 640-1200 रुपए, पीस्ता 1100 रुपए, अंजीर 1200 रुपए, मुनक्का 800 रुपए, ब्लूबेरी 1600 रुपए, क्रैनबेरी 800 रुपए, मिक्स बीज 600 रुपए, कद्दू के बीज 480 रुपए, सरसों के बीज 440 रुपए, चिया के बीज 360 रुपए, पटसन के बीज 140 रुपए किलो.
ये पढ़ें - Unmarried Couples: बिना विवाह के किसी लड़की के साथ OYO होटल में जाने वाले रहे सावधान, जान लें 5 नियम
बाजार का समय और लोकेशन
यह मार्केट रविवार को छोड़कर हर दिन खुला रहती है और यह सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है. लेकिन, कुछ दुकानें 10 बजे तक भी खुली रहती हैं. इस मार्केट के पास मेट्रो स्टेशन चाँदनी चौक है.

