The Chopal

Delhi Metro ने एक दिन में ही तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड, यात्री जान लें अपडेट

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल, दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में 68.16 लाख यात्रियों को सफर करवाया है। मेट्रो ने ये रिकॉर्ड एक बार फिर से तोड़ दिया है।
   Follow Us On   follow Us on
Delhi Metro broke all records in one day, passengers should know the updates

Delhi Metro : दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो ने नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। 28 अगस्त को दिल्ली मेट्रो में 68.16 लाख यात्रियों ने सफर किया है। मंगलवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि कोविड-19 महामारी से पहले और बाद में अब तक एक दिन में दिल्ली मेट्रो के अंदर सफर करने वाले यात्रियों की यह संख्या सबसे ज्यादा है।

इससे पहले फरवरी के महीने में दिल्ली मेट्रो ने रिकॉर्ड बनाया था। उस वक्त एक दिन में 66,18,717 यात्रियों ने एक दिन में मेट्रो में सफर किया था। 10 फरवरी, 2020 को बनाए गए इस अब अपने ही इस रिकॉर्ड को दिल्ली मेट्रो ने तोड़ दिया है। DMRC की तरफ से X पर कहा गया है, 'सोमवार को 68.16 लाख लोगों को सफर करा डीएमआरसी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।

दिल्ली मेट्रो ने रक्षाबंधन से कुछ दिनों पहले यह रिकॉर्ड बनाया है। अधिकारियों ने कहा है कि इस पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ती है, लेकिन इस बार कुछ दिनों पहले ही दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। देश की पहली मेट्रो कोलकाता मेट्रो है। दिल्ली मेट्रो देश की दूसरी सबसे पुरानी मेट्रो है। दिल्ली मेट्रो गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा सहित अन्य जगहों कोजोड़ती है। दिल्ली मेट्रो में केंद्र और राज्य सरकारों की बराबर हिस्सेदारी है। 

दिल्ली मेट्रो से हर रोज लाखों मुसाफिर सफर करते हैं। मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्री इस मेट्रो को काफी सुविधाजनक मानते हैं। कम खर्च में दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के कई स्थानों पर जाने के लिए दिल्ली मेट्रो को बेहद उपयुक्त मानाय गया है। एनसीआर में नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो एक पसंदीदा सवारी है।

Also Read: उत्तर प्रदेश में लागू होगा रोडवेज का नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, होगा UPI से लिंक, मेट्रो-फ्लाइट में चलेगा