The Chopal

Delhi Railway Stations : दिल्ली के लोकल लोग भी नहीं जानते इन 5 रेलवे स्टेशनों के बारे में, चौंक जाते हैं नाम सुनकर

यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि दिल्‍ली में एनडीएलस और पुरानी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हैं। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो इनके बारे में नहीं जानता हो।
   Follow Us On   follow Us on
Delhi Railway Stations : दिल्ली के लोकल लोग भी नहीं जानते इन 5 रेलवे स्टेशनों के बारे में, चौंक जाते हैं नाम सुनकर

The Chopal : यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि दिल्‍ली में एनडीएलस और पुरानी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हैं। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो इनके बारे में नहीं जानता हो। दिल्‍ली में आने-जाने वाला हर इंसान भी इन्हीं दो रेलवे स्टेशनों से ही ट्रेन पकड़ता है। हालांकि, ऐसा करने के पीछे सबसे बड़ा कारण क्‍योंकि यहां से सभी शहरों के लिए आसानी से ट्रेन मिल जाती हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में छोटे-बड़े मिलाकर 46 रेलवे स्‍टेशन हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं।

दया बस्ती रेलवे स्टेशन

उत्तरी दिल्ली जिले के अंतर्गत दया बस्ती एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है। दया बस्ती रेलवे स्टेशन पर 4 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। बहुत से लोग यहां से ट्रेन पकड़ते हैं। इस रेलवे स्‍टेशन के सबसे करीब इंद्रलोक मेट्रो स्‍टेशन है, जो चार मिनट की दूरी पर है।

रोहिल्ला रेलवे स्टेशन

दिल्ली में सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। यह स्टेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। इस स्टेशन का कोड DEE है। सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से नजदीकी मेट्रो रेड लाइन पर शास्त्री नगर है, जो रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी दूरी पर है। दिल्ली से पंजाब-राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जाने वाली बहुत सी ट्रेनें यहां रूकती हैं। इनमें दुरंतो और एसी ट्रेनें भी शामिल हैं।

सेवा नगर रेलवे स्टेशन

सेवा नगर रेलवे स्टेशन का नाम खुद दिल्‍ली के लोगों ने अब तक नहीं सुना होगा। यह नॉर्थ रेलवे के अंतर्गत आता है। यह रेलवे स्टेशन लोधी कॉलोनी में मौजूद है। यहां का नजदीकी मेट्रो स्‍टेशन जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्‍टेशन है। लाजपत नगर मेट्रो स्‍टेशन यहां से कुल 1 किमी की दूरी पर स्थित है।

घेवरा रेलवे स्‍टेशन

वेस्‍ट दिल्‍ली में बना घेवरा स्‍टेशन के बारे में आज भी बहुत से लोग नहीं जानते। वेस्‍ट दिल्‍ली में स्थित यह रेलवे स्‍टेशन ग्रीन मेट्रो लाइन पर पड़ता है। मुंडका इंडस्ट्रियल मेट्रो स्‍टेशन इसके सबसे नजदीक है। इस स्‍टेशन पर तीन प्‍लेटफॉर्म हैं।

शाहदरा रेलवे स्टेशन

शाहदरा रेलवे स्टेशन पुरानी दिल्ली में स्थित है। हालांकि, कम लोग ही यहां से आते-जाते हैं। यमुना नदी के तट पर बना शाहदरा स्‍टेशन ईस्ट दिल्ली का पार्ट है। बता दें कि ईस्‍ट दिल्‍ली इस शहर की सबसे पुरानी जगह है। शाहदरा मेट्रो स्टेशन भी रेलवे स्टेशन से मात्र दो मिनट की दूरी पर बना है। आप यहां से किसी भी लोकेशन के लिए आसानी से मेट्रो ले सकते हैं।

ये पढ़ें - Uttar Pradesh : 80 एकड़ में यहां बसेगा नया शहर, CM Yogi फरवरी में देंगे बड़ी सौगात