Diwali Holidays 2024: हरियाणा में दिवाली पर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, चेक करें नई लिस्ट

Diwali Holiday's 2024 : हरियाणा में फेस्टिवल सीजन पर लंबी छुट्टियां होने वाली है। राज्य के स्कूल एक या दो दिन नहीं, बल्कि पूरे पांच दिन बंद रहेंगे। कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में भी लंबी छुट्टी आने वाली है। क्योंकि राज्य में दिवाली पर शुरू होने वाला हॉलिडे 3 नवंबर तक चलेगा। शिक्षा निदेशालय ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें यह अच्छी खबर बताई गई है। वास्तव में, गुरुवार, 31 अक्टूबर और शुक्रवार, 1 नवंबर, 2024 को हरियाणा में पहली दिवाली की छुट्टी होने वाली थी। लेकिन अब ये तारीखें बदलकर 30 और 31 अक्टूबर कर दी गई हैं।
30 अक्टूबर को होगा, स्कूलों में अवकाश
हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए छुट्टियों वाले कैलेंडर के अनुसार, 30 अक्टूबर को राज्य में छोटी दिवाली की छुट्टी होगी। फिर 31 अक्टूबर को दिवाली है। यह अवकाश सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ स्कूलों में सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
हरियाणा में इस दिन होगी, सरकारी छुट्टी
1 नवंबर 2024 को हरियाणा दिवस है। हरियाणा दिवस के दिन स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होगी। इसके बाद 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार आएगा। जिसके मुताबिक स्कूल इन तारीख को भी बंद रहेंगे। इसलिए पूरे पांच दिनों की छुट्टी आने वाली है।
हरियाणा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को भी लंबी छुट्टी मिलेगी। हरियाणा सरकार ने हाल ही में जारी किए गए नोटिस के अनुसार, दिवाली 2024 की छुट्टी की तारीख पर असहमति दूर हो गई है। इसके अलावा, दिवाली हॉलिडे 2024 (Diwali Holiday 2024) को एक दिन पहले होने से लोगों को एक और दिन का अवकाश मिलेगा। सोमवार, 4 नवंबर 2024 से स्कूल, कॉलेज और दफ्तर फिर से खुलेंगे।