The Chopal

नोएडा की सड़कों पर दिखेगी डबल डेकर बसें, इस रूट पर आसान हो होगा यात्रियों का सफर

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में नोएडा की जनता को रोडवेज विभाग ने बड़ी सौगात दी है। इसके अंतर्गत जिले में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों का आवागमन शुरू करने पर जिले के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही यात्रा करने में समय और जेब खर्च की भी बचत होगी। आईए जानते हैं यह बसें नोएडा के कौन-कौन से रूटों पर चलाई जाएगी।

   Follow Us On   follow Us on
नोएडा की सड़कों पर दिखेगी डबल डेकर बसें, इस रूट पर आसान हो होगा यात्रियों का सफर

Noida Bus Service : उत्तर प्रदेश में नोएडा वासियो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसी बीच जल्द ही नोएडा की सड़कों पर डबल डेकर बस दौड़ती नजर आएगी। इस परियोजना के तहत पहले 2 बसें मोरेना डिपो से लेकर परी चौक तक चलेंगी। फिर जरूर के हिसाब से जेवर तक चलाई जाएंगी। इससे नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें रोजाना नोएडा से परी चौक का सफर तय करना पड़ता है। 

दरअसल शासन के स्तर पर राज्य में पहले चरण में 20 बसों का संचालन किया जाएगा। बता दें कि इनमें से 2 बसों का संचालन नोएडा से किया जाएगा। जेवर की तरफ भी यात्रियों की संख्या पर्याप्त है। इस लिए परिवहन विभाग की योजना के मुताबिक इन बसों को यात्रियों की संख्या के अनुसार परी चौक से आगे जेवर तक भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल नोएडा डिपो से दो डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। इन बसों में सामान्य बसों की तुलना में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे, जिससे भीड़भाड़ में कमी आएगी और सफर भी आरामदायक होगा।

मोरना डिपो से होगी बसों की शुरुआत

मोरना डिपो से परी चौक और जेवर तक, वर्तमान में सामान्य सीएनजी बसें संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अब यहां डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर डिपो प्रबंधन की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई हैं। फिलहाल नोएडा में 2 बसों का ट्रायल किया जाएगा। अगर ये प्रयोग सफल होता है, तो बाद में बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इससे यात्रियों को सफर के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इन बसों में एक बार में ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी। 

प्रयोग सफल रहा तो बढ़ेगी संख्या

शुरुआत में केवल दो बसों के साथ ट्रायल किया जा रहा है। अगर ये प्रयोग सफल रहता है तो आने वाले महीनों में डबल डेकर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और अन्य रूटों पर भी इनका संचालन किया जा सकेगा। इससे ना केवल यात्रा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि यातायात दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

चार्जिंग स्टेशन की भी तैयारी पूरी

इलेक्ट्रिक बसों के लिए मोरना डिपो में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विद्युत कनेक्शन मिलते ही बसों की चार्जिंग की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। यहीं नहीं, अलीगढ़, आगरा समेत अन्य जिलों से आने वाली इलेक्ट्रिक बसें भी इस स्टेशन पर चार्ज की जा सकेंगी, जिससे ये स्टेशन एक क्षेत्रीय हब के रूप में विकसित हो सकेगा।