दूध में मिलाकर पी ले ये चीजें, खराब प्रदुषण में भी सेहत नहीं होगी खराब

The Chopal : आज लगभग सभी लोग बदलते मौसम और प्रदूषण से परेशान हैं। यह मौसम खासकर बच्चे-बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को परेशान करता है। क्योंकि बीमारियों का खतरा आज भी अधिक है। इम्यूनिटी कमजोर लोगों को मौसमी बीमारियां और इंफेक्शन्स जल्दी लगते हैं। दूध में किन चीजों को मिलाना चाहिए और इसे किस तरह तैयार करना चाहिए, इसे एक्सपर्ट से पता है। डाइटिशियन मनप्रीत यह जानकारी दे रहे हैं। मनप्रीत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से न्यूट्रिशन्स में स्नातक किया है। वह गट हेल्थ और हार्मोन कोच हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए त्रिकटू दूध ( How can I boost my immune system to keep healthy this winter)
अदरक में जिंजरॉल पाया जाता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और इम्यून सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।
हल्दी में कर्क्युमिन पाया जाता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-खांसी समेत कई मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
काली मिर्च शरीर में कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है और इम्यूनिटी को बूस्ट करती है।
हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह इंफेक्शन्स को दूर रखने में मदद करती है।
घी में नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कई तरह के इंफेक्शन्स से बचाव करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
घी डाइजेशन को भी सुधारता है और शरीर को ताकत देता है।
घी हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है।
काली मिर्च गले की खराश, सर्दी-खांसी को दूर करती है।
अदरक भी कफ और सर्दी को दूर करने में मदद करती है।
ये पढ़ें - अगर पत्नी के नाम खरीदी गई हो प्रोपर्टी, तो कौन होगा इसका असली मालिक, High Court ने सुनाया यह फैसला
सामग्री
हल्दी- 1 चुटकी
काली मिर्ची- 1 चुटकी
घी- आधा टीस्पून
अदरक- आधा इंच
दूध- 200 मि.ली.
विधि
सभी चीजों को दूध में मिलाएं।
इसे लगभग 2 मिनट तक उबालें।
आपकी इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक तैयार है।