The Chopal

EPFO News: करोड़ों कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, अब PF पर मिलेगा अधिक ब्याज

EPFO News: ईपीएफओ निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। सूत्रों ने बताया कि पीएफ पर ब्याज बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि 2023-24 में ब्याज दर 8.25% होगी।

   Follow Us On   follow Us on
EPFO News: करोड़ों कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, अब PF पर मिलेगा अधिक ब्याज

EPFO News Updates: ईपीएफओ निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। सूत्रों ने बताया कि पीएफ पर ब्याज बढ़ाया जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि 2023-24 में ब्याज दर 8.25% होगी। इससे पहले के वर्ष में यह 8.15% था। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक ब्याज दर होगी। 

पिछले वर्ष भी ब्याज दरें बढ़ी 

ईपीएफओ ने मार्च 2023 में 2022-23 वित्त वर्ष के लिए पीएफ ब्याज दर को 8.15 प्रतिशत कर दिया था। वहीं, मार्च 2022 में 2021-22 वित्त वर्ष के लिए यह 8.1% था। 1977-78 के बाद यह दर सबसे कम थी। लेकिन अब एक बार फिर ब्याज दरों में इजाफे से छह करोड़ से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। 

वित्त मंत्रालय की प्रतिक्रिया का इंतजार

पीटीआई के अनुसार, श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को ईपीएफओ की 235वीं बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता की। जिसमें ब्याज दरें बढ़ा दी गईं। वित्त मंत्रालय से अप्रवूल मिलने के बाद बढ़ें ब्याज दरों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी। VPF डिपॉजिट्स पर भी ब्याज दरों का ऐलान लागू होगा। मुक्त ट्रस्ट के कर्मचारियों को भी 8.25 प्रतिशत ब्याज देना होगा। 

ब्याज दरों का इतिहास क्या है? 

2019–2020 के लिए ब्याज दर 8.5 प्रतिशत थी। साथ ही, कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान पीएफ पर 8.65 प्रतिशत ब्याज मिला। बता दें कि EPFO ने 2025-16 के लिए ब्याज दर 8.8 प्रतिशत रखी थी। यानी मौजूदा ब्याज दर इससे बहुत कम है।

ये पढ़ें - UP में अब बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं व झंझटों का होगा इस योजना से समाधान, 3403.01 करोड़ मंजूर