The Chopal

UP में 40 बार दूल्हा बनने के बाद भी नहीं मिली दुल्हन, आज तक नही सुनी ऐसी अनोखी रस्म

यूपी के लखीमपुर शहर में शादी को लेकर कई अनोखी रस्में निभाई जाती है। एक दूल्हा बीते सोमवार को 40वीं बार अपनी बारात लेकर गाजे बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। फिर भी दुल्हन नहीं मिल पाई।

   Follow Us On   follow Us on
UP में 40 बार दूल्हा बनने के बाद भी नहीं मिली दुल्हन, आज तक नही सुनी ऐसी अनोखी रस्म 

The Chopal : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी शहर की यह कहानी काफी अनोखी है। यहां के एक गांव में होली के दिन एक हैरान कर देने वाली रस्म निभाई जाती है। यहां से सोमवार को एक दूल्हा  40वीं बार अपनी बारात लेकर निकला। दूल्हा दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा और फेरें की रस्में और विदाई सब कुछ पूरा हुआ। लेकिन 40 वीं बार फिर दुल्हन लाने में नाकाम रहा।


होली का दिन रंगों से सराबोर बारातियों का जत्था ट्रैक्कर पर सवार दूल्हे के साथ गांव के बीच निकला। बारात में करीब करीब पूरा गांव शामिल है। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ। परम्परानुसार बारातियों को जलपान कराकर जनवासे में ठहरा दिया गया। बारात में शामिल लोगों के पांव भी पखारे गए। उधर वधु पक्ष की महिलाओं ने घर में मंगलगीत गाये। 

द्वारपूजन के बाद विवाह की रस्में निभाई गईं। बारात और दूल्हे के साथ वे सारी रस्में निभाई हुईं। लेकिन दूल्हे को नहीं मिलती तो बस दुल्हन। बात हो रही है कि ईसानगर के मजरा नरगड़ा में निकाली जाने वाली बारात की। इस बारात की खासियत यह है कि इसमें एक ही परिवार के सदस्य सैकड़ों वर्षो से दूल्हा बनते आए हैं। होली के दिन पूरा गांव दूल्हे के साथ नाचते गाते रंग से सराबोर होकर दूल्हे के साथ बरात लेकर पहुंचते हैं। सारी रस्में शादी बरात वाली ही होती है।


पुरानी परम्परा के अनुसार आज भी हम लोग भी इस प्रथा को निभा रहे है। यह भी परम्परा है कि बारात को बिना दुल्हन के विदा किया जाता है। इस परंपरा में गांव के विश्वम्भर दयाल मिश्रा 40वीं बार दूल्हा बने। विश्वम्भर की ससुराल गांव में ही है। होली के पहले उनकी पत्नी मोहिनी को कुछ दिन पहले मायके बुला लिया जाता है। 

शादी के स्वांग के बाद जब बारात विदा होकर आ जाती है। तब उसके कुछ दिन बाद मोहिनी को ससुराल भेज दिया जाता है। यह अनोखी शादी देखने और बारात में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। सैकड़ों सालों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोक संस्कृतियों की यादें समेटे हुए है।

ये पढ़ें - भारत का यह गांव है दुनिया में सबसे अमीर, पैसे के लिए खोलने पड़े 17 बैंक