किसान धान बेचने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन, जल्द करें तारीख नजदीक

धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान 31 अगस्त तक वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप "UP Kisan Mitra" पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

   Follow Us On   follow Us on
d

UP News: धान की रोपाई शुरू होते ही इस बार प्रशासन ने खरीफ विपणन वर्ष (2023-24) में किसानों से धान की खरीद तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने धान खरीद के लिए एडीएम (आपूर्ति) को जिला धान खरीद अधिकारी नियुक्त कर दिया है। धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान 31 अगस्त तक वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप "UP Kisan Mitra" पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि गेहूं और धान खरीद के पहले से पंजीकरण करा चुके किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए दोबारा अपना पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। किसानों को बस एक बार फिर से उसी पंजीकरण को संशोधित कर दोबारा लॉक कराना होगा। उन्होंने बताया कि धान खरीद के बारे में सभी जानकारी के लिए किसान अपने मोबाइल पर "यूपी किसान मित्र" ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए किसान अपनी जमीन के रकबे का सत्यापन, खरीद और न्यूनतम समर्थन मूल्य की ताजा स्थिति जान सकेंगे। वहीं पंजीकरण भी करा सकते हैं।

उन्होंने बताया सरकारी धान की खरीद पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी। इस बार कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति कुंतल और ग्रेड -ए का धान 2203 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

Also Read: UP के इस शहर से दिल्ली जाने वालों के लिए जरुरी खबर, 2 महीने तक ये हाइवे रूट रहेगा डायवर्ट