The Chopal

UP के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात

UP News: उत्तर प्रदेश में सड़कों को लेकर सरकार की तरफ से खास ख्याल रखा जा रहा है। प्रदेश में अच्छी सड़कों का होना रोजगार से लेकर प्रदेश की आर्थिक उन्नति में भी अहम योगदान निभाता है। उत्तर प्रदेश के इस जिले में सरकार की तरफ से अब फोरलेन सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है। सड़क का चौड़ीकरण करके सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
UP के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात 

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में सड़कों को चौड़ा और आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण जिले में फोरलेन सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है। कालपी रोड का चौड़ीकरण जल्द ही शुरू हो जाएगा।  शासन ने भौंती अंडरपास से पनकी रेलवे ओवर ब्रिज तक फोरलेन सड़क बनाने का अनुमोदन किया है। इस परियोजना से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी हल होगी। पनकी रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के पास से भौंती अंडरपास तक फोरलेन रोड को लोक निर्माण विभाग बनाएगा।

कालपी रोड का विस्तार जल्द शुरू होगा।  शासन ने भौंती अंडरपास से पनकी रेलवे ओवर ब्रिज तक फोरलेन सड़क बनाने का फैसला किया है। अब 14 मीटर चौड़ी रोड 22 मीटर होगी।  PWD ढाई किमी तक फोरलेन रोड बनाएगा। प्रस्ताव को शासन की वित्त व्यय समिति ने स्वीकार करते हुए 14.65 करोड़ रुपये की अनुमति दी है।

प्रत्येक दिन भौंती से विजय नगर चौराहा तक एक लाख से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।  इस सड़क पर सबसे अधिक ट्रकों और बसों की आवाजाही होती है। विजय नगर चौराहे से भौंती अंडरपास तक एक ओवर ब्रिज और चौड़ीकरण की मांग उठी है।  ट्रक चालकों और चोरों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है।

अरमापुर नहरिया पुल के किनारे लोग रहते हैं।  खाद्य सामग्री की दुकानें होने से सड़क जाम लगता है।  वर्तमान में यह सड़क 14 मीटर चौड़ी है, लेकिन बीच में डिवाइडर नहीं होने से हर दिन हादसे होते हैं। पनकी रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के पास से भौंती अंडरपास तक फोरलेन रोड को लोक निर्माण विभाग बनाएगा। चौड़ाई 22 मीटर होगी।  बीच में एक डेढ़ मीटर का पुल भी बनाया जाएगा।
 

News Hub