बाइक खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द ही कीमत में आने वाली है गिरावट

नई दिल्ली. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोशिएशन ने केंद्र सरकार को गुड्स एंड सर्विस टैक्स दरों में कमी की मांग की है। फाडा की मांग है कि GST दर को घटाकर 18 % किया जाए। कोविड महामारी ने कार उद्योग पर बहुत बुरा असर डाला था। FADA ने कहा कि एंट्री लेवल टू-व्हीलर सेक्टर अभी तक लॉकडाउन के दौरान हुई क्षति को भरपा नहीं पाया है। ऐसोशिएशन का मानना है कि GST दर को कम करने से सेगमेंट नुकसान को जल्दी भरपाया जा सकेगा।
Also Read : UP के लखनऊ से वाराणसी तक पहुंचने के लगेंगे सिर्फ 56 मिनट, लोगों की हुई मौज
FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव में कहा कि वर्तमान में कुल वाहनों की सेल में 7% की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन एंट्री लेवल टू-व्हीलर सेगमेंट में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है। सिंघानिया ने यह कहा कि टू-व्हीलर सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष सुधार देखा गया है, लेकिन कोविड से पहले के बिजनेस से तुलना की जाए तो यह सेगमेंट अभी भी 20 प्रतिशत पीछे है और अभी भी क्षति को रिकवर कर रहा है। इस कार्यक्रम में यूनियन रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे मिनिस्टर नितिन गडकरी भी उपस्थित थे। सिंघानिया ने गडकरी को बताया कि सरकार को एंट्री लेवल 2 व्हीलर्स पर जीएसटी कम करना चाहिए। वर्तमान जीएसटी दर 28 प्रतिशत है, जो घटाकर 18 प्रतिशत होना चाहिए।
Also Read: यूपी-बिहार जानें वालों के लिए आ गई है सस्ती वंदे भारत, अब महज इतना होगा किराया
100 cc और 125 cc सेगमेंट की बाइक्स सस्ती हो सकती हैं
100 और 125cc वाली बाइक्स सीधे प्रभावित होंगे अगर सरकार फाडा की मांग को पूरा करती है और एंट्री लेवल सेगमेंट में जीएसटी को कम करती है। सिंघानिया ने कहा कि ऐसा करना नीति बदलाव नहीं होगा, बल्कि इस क्षेत्र को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। सिंघानिया ने कहा कि इसी सेगमेंट से टोटल ऑटो सेल का 75 प्रतिशत आता है।