The Chopal

UP वालों के लिए आई ख़ुशखबरी, 2 दिनों बाद मानसून की रिमझिम बारिश होगी शुरू

UP News : उत्तर प्रदेश में इस तेज तरार गर्मी से परेशान लोगों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। यहाँ पर मानसून की बूँदाबाँदी शुरू होने वाली है। जिस तेज गति से मानसून बिहार राज्य में पहुँच है उसके मुताबिक दो से तीन दिनों के अंदर मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते से राज्य में आएगा।
   Follow Us On   follow Us on
UP वालों के लिए आई ख़ुशखबरी, 2 दिनों बाद मानसून की रिमझिम बारिश होगी शुरू

UP Monson Update : उत्तर प्रदेश में इस तेज तरार गर्मी से परेशान लोगों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। यहाँ पर मानसून की बूँदाबाँदी शुरू होने वाली है। जिस तेज गति से मानसून बिहार राज्य में पहुँच है उसके मुताबिक दो से तीन दिनों के अंदर मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते से राज्य में आएगा। इसके अलावा प्री मानसून से कुछ तो राहत मिली है। यूपी के ज्यादातर स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुँच गया है।

लखनऊ मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया है उसके अनुसार आने वाले अगले सात दिनों के अंदर यूपी प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा रविवार शाम को मौसम विभाग को जिन 50 जगहों की रिपोर्ट मिली है उनमें से 8 जगहों पर तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इसी बीच बांदा, हरदोई, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी, बलिया, अलीगढ़, आगरा, बहराइच और कानपुर में बारिश दर्ज की गई है।

अगले 24 घंटेों में होगी, पूर्वांचल में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं पूर्वी यूपी की तरफ बढ़ चुकी है। इसी बीच बिहार के रास्ते होते हुए मानसूनी हवाएं अगले 24 घंटेों में यूपी में दाखिल हो जाएंगी। इसी बीच यह भी मन जा रहा है कि मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मानसूनी हवाओं के प्रभाव से पूर्वांचल में बारिश होगी। इसी के साथ पूर्वांचल के कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटे में होने वाली है मानसून की एंट्री

अगले आने वाले 24 घंटों में मानसून पूर्वी यूपी में दाखिल होगा। उससे पहले ही मौसम का मिजाज सुहाना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की वर्षा भी हो रही है। दिन व रात का तापमान लगातार उप्पार नीचे हो रहा है, इसके साथ तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। यूपी जिले में रविवार की सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसी कारण से अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक बन हुआ है।