The Chopal

हरियाणा में सरसों की सरकारी खरीद हुई शुरू, आवक ने पकड़ा जोर

हरियाणा के रेवाड़ी जिले की बावल रोड पर बनी अनाज मंडी के बाहर सरसों से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन दिख रही है।

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में सरसों की सरकारी खरीद हुई शुरू, आवक ने पकड़ा जोर 

The Chopal : हरियाणा में मंगलवार यानी कल से सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है। प्रदेश में लगाए गए लगभग 104 खरीद केदो से 5650 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। वही आने वाली 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी।

कृषि विभाग कह दिए आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 10 लाख 52 हजार 338 किसानों ने कुल 89 लाख 85 हजार 431 एकड़ क्षेत्र में से 61 लाख 45 हजार 937 एकड़ रबी फसल क्षेत्र का पंजीकरण करवाया है। सरकार के नियम अनुसार एक दिन में एक किस से 25 क्विंटल खरीदी की जा सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कुल रवि फसल क्षेत्र का करीबन 68.4 प्रतिशत राज्य सरकार के मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल MSP पर खरीदी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सरकार ने एक किसान के लिए एक दिन में 25 क्विंटल सरसों की खरीद की सीमा तय की है। 

गेहूं 2,275 रुपये और सरसों 5,650 रुपये मिलेंगे।

खरीद प्रक्रिया के अनुसार, किसानों को एमएसपी के लिए वैध माना जाएगा अगर वे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाते हैं। फिर कर्मचारी रिकॉर्ड में इसे देखेगा। किसान को एक वन-टाइम पासवर्ड  इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मिलेगा। OTP दिखाने के बाद किसान को गेट पास भेजा जाएगा। प्रदेश भर में आज से सरसों की खरीद 5,650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 104 खरीद केंद्रों पर शुरू हो गई है। 1 अप्रैल से सरकार ने गेहूं खरीदने के लिए 414 खरीद केंद्र बनाए हैं, जो 2,275 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगे।

Also Read : Haryana News : हरियाणा के इन 31 प्रतिशत किसानों को नहीं मिलेगा MSP का लाभ, जानिए क्या है वजह