Gratuity Rules: 5 साल से कुछ महीने कम नौकरी करने पर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी मिलेगी या नहीं, ये हैं नियम

Gratuity update rules: यदि आप नौकरी करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. किसी कंपनी या विभाग में लगातार 5 साल तक कार्य करने पर इनाम के तौर पर मिलने वाली राशि को ग्रेच्युटी कहा जाता है. यह अच्छे कार्य करने पर एक रिवॉर्ड जैसा भी है.
आमतौर पर देखा जाता है कि कई बार कर्मचारी 5 साल पूरे होने से कुछ महीने पहले एक जगह से नौकरी दूसरी जगह बदल लेते हैं. तब उनके दिमाग में आता है कि पिछली जगह जहां पर उन्होंने नौकरी की वहां से ग्रेच्युटी मिलेगी. इसी बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे.
कब मिलती है ग्रेच्युटी
ग्रेच्युटी पाने के लिए 5 साल तक एक ही जगह काम करना जरूरी होता है। ग्रेच्युटी नियमों (Gratuity ke niyam) में भी यही प्रावधान है। कोई कर्मचारी 4 साल 10 महीने तक नौकरी करके इस्तीफा दे देता है और 2 महीने का नोटिस देता है , तो क्या इसे 5 साल माना जाएगा? इस सवाल का जवाब कई लोग तलाशते हैं। अधिकतर लोग नोटिस पीरियड (notice period) को नौकरी में काउंट करते हैं तो कई नहीं करते। आइये जानते हैं इस सवाल का सही जवाब।
दो महीने का नोटिस भी देना होगा
अगर आप कहीं पर 4 साल 6 महीने तक नौकरी (Gratuity rules in job) करते है और उसके बाद इस्तीफा दे देते हैं तो आपको दो महीने का नोटिस भी देना होगा। इस नोटिस पीरियड में आप काम करते रहेंगे, यानी आपकी नौकरी की अवधि 4 साल 8 महीने हो जाएगी। इस अवधि को 5 साल माना जाता है और पात्रता तय करते हुए ग्रेच्युटी (Gratuity eligibility) की रकम दी जाती है। नोटिस पीरियड को इसलिए नौकरी में काउंट किया जाता है क्योंकि उस अवधि में भी कर्मचारी काम कर रहा होता है।
ग्रेच्युटी कब नहीं मिलती
नौकरी का सेवाकाल 5 साल से कम है तो ग्रेच्युटी का हकदार (Gratuity rights) कर्मचारी नहीं हो सकता। नोटिस पीरियड सहित 4 साल 8 महीने की अवधि को तो 5 साल माना जाता है, लेकिन इससे कम अवधि रहने पर इसे चार साल ही गिना जाएगा यानी आप 4 साल और 5 महीने नौकरी करके 2 माह का नोटिस पीरियड भी सेवाकाल में शामिल करेंगे तो आपकी कुल सर्विस (service rules) 4 साल 7 माह ही होगी। इसलिए ग्रेच्युटी के नियम से बाहर हो जाएंगे।
कब लागू नहीं होता नियम
अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो जाए या वह दिव्यांग होने पर फिर से काम करने में असमर्थ हो जाए तो अन्य नियम लागू होता है। ऐसे में ग्रेच्युटी (Gratuity kab nahi milti) के लिए 5 साल का नियम लागू नहीं होता। ग्रेच्युटी एक्ट 1972 में भी यही प्रावधान दिया गया है। इस स्थिति में नॉमिनी को ग्रेच्युटी की रकम मिलती है। नॉमिनी का चयन (Gratuity nominee rules) करना जरूरी होता है, यह आप Form F भरकर कर सकते हैं।