The Chopal

Bihar में 54 गांवों से निकलेगा ग्रीनफील्ड हाईवे, जमीन अधिग्रहण हुई तेज

Bihar News: बिहार में एक और ग्रीनफील्ड हाईवे से 54 गांवों के लोगों की किस्मत बदलने वाली है। इसे हाईवे की लंबाई 120 किलोमीटर रहने वाली है। इस प्रोजेक्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे।

   Follow Us On   follow Us on
Bihar में 54 गांवों से निकलेगा ग्रीनफील्ड हाईवे, जमीन अधिग्रहण हुई तेज 

Patna-Ara-Sasaram Greenfield Highway : बिहार में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना के तहत पटना–आरा–सासाराम ग्रीनफील्ड हाईवे (NH-119A) का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इस 120.10 किलोमीटर लंबे चार-लेन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 मई 2025 को किया जाएगा। ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे भोजपुर जिले के पांच अंचल के 54 राजस्व गांव से गुजरेगा। 54 गांवों में से पहले सासाराम से होकर तरारी अंचल के महेशडीह राजस्व ग्राम में जाकर कुरमुरी राजस्व ग्राम से चरपोखरी अंचल में जाना होगा। कागजात जमा करने के साथ किसानों को भूमि अधिग्रहण की राशि भी दी जाती है।

पांच अंचलों से गुजरेगा

पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे 119 ए भोजपुर जिले में पांच अंचलों से गुजरेगा। इन क्षेत्रों में सासाराम की तरफ से तरारी में प्रवेश करने के बाद चरपोखरी, गड़हनी, उदवंतनगर होते हुए सोन नदी को पार कर पटना जिले में पहुंचेंगे। ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे भोजपुर जिले के पांच अंचल के 54 राजस्व गांव से गुजरेगा। 54 गांवों में से पहले सासाराम से होकर तरारी अंचल के महेशडीह राजस्व ग्राम में जाकर कुरमुरी राजस्व ग्राम से चरपोखरी अंचल में जाना होगा।

यह चरपोखरी के सोनबरसा राजस्व ग्राम से शुरू होकर गड़हनी में काउप राजस्व ग्राम से निकलकर उदवंतनगर के डेम्हा राजस्व ग्राम में जाता है। यह डेम्हा से उदवंतनगर प्रखंड में पहुंचकर बकरी राजस्व ग्राम से कोईलवर के जलपुरा राजस्व ग्राम में पहुंचकर मानपुर, गुड़ी, कोशिहान होते हुए खनगांव के रास्ते सोन नदी पार कर पटना जिला में पहुंचता है। इस प्रकार ग्रीन फील्ड हाईवे 54 राजस्व गांवों से गुजरेगा। ग्रीन फील्ड हाईवे सबसे अधिक तरारी क्षेत्र के 15 राजस्व ग्राम से गुजरेगा, चरपोखरी में 14 राजस्व ग्राम, गड़हनी और उदवंतनगर में 10 से 10 राजस्व ग्राम से गुजरेगा, और सबसे कम कोईलवर क्षेत्र के पांच राजस्व ग्राम से गुजरेगा।

भूमि अधिग्रहण की राशि भी दी जाएगी 

इस राजमार्ग की लंबाई 120 किलोमीटर है, जिसमें सासाराम से उदवंतनगर 74 किलोमीटर और उदवंतनगर से पटना 46 किलोमीटर है। भोजपुर जिले के पांच क्षेत्रों में जमीन का अधिग्रहण तेजी से हो रहा है। कागजात जमा करने के साथ किसानों को भूमि अधिग्रहण की राशि भी दी जाती है। तरारी चरपोखरी आदि में जमीन के बदले धन की प्रक्रिया शुरू होती है। कोईलवर उदवंतनगर और गड़हनी में किसानों से कागजात प्राप्त करने का काम अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को बिक्रमगंज में ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन करेंगे।

जमीन को चिह्नित किया

पटना आरा सासाराम ग्रीनफील्ड हाईवे, उदवंतनगर में दक्ष स्कूल और स्वास्तिक चिमनी भट्ठा के बीच से पूर्व दिशा की ओर मोड़ते हुए देवरिया राजस्व ग्राम और खजुआता होते हुए बकरी के बाद कोईलवर में प्रवेश करेगा। दक्ष स्कूल और स्वास्तिक चिमनी भट्ठा के बीच चार तरफ से आने वाली सड़क चरमोहन के पास आ जाएगी। आरा-सासाराम राजमार्ग उत्तर और दक्षिण को जोड़ता है। पटना आरा सासाराम ग्रीन फील्ड हाईवे पश्चिम से असनी उदवंतनगर फोरलेन सड़क से मिलेगा। इसलिए यहां चरमोहन बनाया जाएगा। इसके लिए पहले से ही जमीन को चिह्नित किया गया है।

पटना-आरा-सासाराम राजमार्ग इन ग्रामों से गुजरेगा

तरारी अंचल के महेशडीह, डुमरिया, अकरौज, भदसेरा, बड़कागांव, धनगांवा, गाजोडीह, इटहरी, किरतपुर, कुरमुरी, महादेवपुर, निर्भयडीहरा, रन्नी, सुरमना, तरारी। 

चरपोखरी अंचल में केशोपुर, कुम्हैला, कुसमाही, सोनबरसा सुंदरपुर, कोरी, मधुरी, पटखौलिया, पांडेडीह, जनेयाडीह, जयरामपुर, रेपुरा, इटौर व माझियाव। 

गड़हनी अंचल में बागवां, बहरी, बड़ौरा, चांदी, धामनिया, धंधौली, गड़हनी, करनौल, काउप व पड़रिया। 

उदवंतनगर अंचल में बकरी, डेम्हा, देवरिया, गड़हा, कसाप, खजुआता, पिअनिया, उदवंतनगर, एड़ौरा व असनी। कोईलवर अंचल में गुड़ी, जलपुरा, खनगांव, कोसिहान व मानपुर राजस्व ग्राम शामिल है।

News Hub