The Chopal

UP के कई जिलों में तेज आंधी के साथ गिरे ओले, बारिश और तेज हवा का दौर शुरू

Weather of UP: प्रदेश में मौसम के मिजाज ने एकदम करवट ली है। अप्रैल महीने के पहले और दूसरे हफ्ते में भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे हैं। शहरी निवासियों के लिए मौसम सुहाना होगा लेकिन यह मौसम किसानों के लिए नुकसानदायक है। पढ़ें पूरी खबर 

   Follow Us On   follow Us on
UP के कई जिलों में तेज आंधी के साथ गिरे ओले, बारिश और तेज हवा का दौर शुरू

UP News : प्रदेश में मौसम के मिजाज ने एकदम करवट ली है। बता दे की अप्रैल महीने के पहले और दूसरे हफ्ते में भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। यूपी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। उत्तर प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के चलते प्रदेश में कहीं तेज आंधी तो कहीं बरसात का दौरा शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के झांसी में बीते शनिवार को ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई हैं।

यहाँ मौसम बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। यही नहीं, इटावा, गाजीपुर, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बरसात हुई है। रविवार को मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी बहुत से जिलों में बारिश हो सकती है। 

रविवार को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर गरज चमकने और ओलावृष्टि होने का अनुमान है, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान इस दौरान दो से पांच डिग्री गिर सकता है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

खेती को नुकसान

मौसम के इस बदलाव से शहरी निवासियों के लिए मौसम जरूर सुहावना हो सकता है लेकिन यह बदलाव फसल के लिए उचित नहीं है। गेहूं की कटती फसल के साथ आम के लिए भी यह ओलावृष्टि नुकसानदेय साबित होगी।