The Chopal

हरियाणा के 16 रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा 608 करोड़ का खर्च, देश में 508 स्टेशनो का होगा कायाकल्प

   Follow Us On   follow Us on
608 crore will be spent on 16 railway stations of Haryana,

The Chopal: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 4195 करोड़ रुपए की लागत से 508 रेलवे स्टेशन री-डेवलप होंगे। हरियाणा के 16 स्टेशनों को भी 608 करोड़ की लागत से मॉडर्न बनाया जाएगा। खास बात यह है कि सभी स्टेशनों को प्रदेश की स्थानीय संस्कृति और विरासत से जोड़ा जाएगा।

DRM ने बताया कि मॉडर्न बनने वाले हरियाणा के रेलवे स्टेशनों में अंबाला सिटी, भिवानी जंक्शन, फरीदाबाद, हिसार जंक्शन, जींद जंक्शन, कालका, बहादुरगढ़, नारनौल, नरवाना जंक्शन, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, रोहतक जंक्शन, सिरसा, सोनीपत जंक्शन और यमुनानगर-जगाधरी शामिल हैं।

यह कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा। वहीं मंडल के 15 अन्य स्टेशनों का भी स्वरूप बदला जाएगा और इस पर 387.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले इसकी अनुमानित लागत लगभग 167 करोड़ तैयार की गई थी। यानी अंबाला मंडल के अधीन 16 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प 899.06 करोड़ से होगा। इन स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

शहर के दोनों तरफ से स्टेशन पर आवागमन, स्टेशन पर भवनों का सुधार, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी, यात्रियों की मदद के लिए केंद्र और स्थानीय संस्कृति और कला का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा पटियाला पर 47.51 करोड़, धूरी जंक्शन 37.63, कालका 32.03, संगरूर 25.51, सरहिंद जंक्शन 25.12, आनंदपुर साहिब 24.21, रूपनगर 23.99, नंगल डैम 23.31, साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली 23.20, मलेरकोटला 22.93, अंबाला शहर 22.12, अंब अंदौरा 22.04, यमुनानगर-जगाधरी 22, अबोहर जंक्शन 21.09 और सहारनपुर जंक्शन का 15.18 करोड़ की लागत से कायाकल्प होगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 स्टेशनों का कायाकल्प होगा और इस पर 4195 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें उत्तर रेलवे के पांचों मंडलों के 144 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इनमें से 71 स्टेशनों पर कार्य 6 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश का 1, पंजाब के 21, हरियाणा के 10, उत्तराखंड के 2, उत्तरप्रदेश के 28, जम्मू एवं कश्मीर के 3 और दिल्ली एनसीआर के 5 स्टेशन शामिल हैं।

देश के प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से 71 स्टेशनों पर होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसमें अंबाला मंडल के 16 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। चंडीगढ़ स्टेशन का कार्य आरएलडीए के अधीन है और अप्रैल 2024 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं अन्य 15 स्टेशनों का कार्य ठेकेदार को दे दिया है। शिलान्यास होते ही तुरंत प्रभाव से यहां कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। 6 से 8 महीने में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - गदर 2 मूवी की ताबड़तोड़ कमाई जारी, इन बड़ी फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 

News Hub