The Chopal

Highway Near House: हाईवे से कितने फीट दूरी पर बनाएं घर, अन्यथा झेलना पड़ेगा बड़ा नुकसान

   Follow Us On   follow Us on
Highway Near House: हाईवे से कितने फीट दूरी पर बनाएं घर, अन्यथा झेलना पड़ेगा बड़ा नुकसान

Home Construction Rules: अक्सर लोग यह सोचते हैं कि हाईवे के पास घर बनाने से भविष्य में उसकी कीमत बढ़ जाएगी। इसी सोच के चलते कई लोग बिना नियम जाने हाईवे के पास मकान बना लेते हैं। लेकिन बाद में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

दरअसल, हाईवे के पास घर बनाने के भी कुछ नियम होते हैं। इन नियमों के अनुसार, हाईवे से एक तय दूरी पर ही घर बनाना चाहिए।चलिए जानते हैं कि ये नियम क्या हैं और हाईवे के किनारे मकान बनाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

अगर आपकी जमीन हाईवे के किनारे है और आप वहां घर बनाने की सोच रहे हैं, तो निर्माण शुरू करने से पहले हाईवे से जुड़े नियम जरूर जान लें। अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया गया, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नियमों का पालन न करने पर आपका बनाया हुआ घर कभी भी तोड़ा जा सकता है।

विभाग बना हुआ घर भी तोड़ सकता है

यह सच है कि हाईवे के पास जमीन की कीमत ज्यादा होती है, लेकिन यहां घर बनाना मुश्किल भी हो सकता है। इसलिए हाईवे के पास घर बनाने से पहले सारे कानूनी नियम जानना बहुत जरूरी है।

अगर कोई हाईवे किनारे नियमों का उल्लंघन करके घर बनाता है, तो संबंधित विभाग कभी भी उस घर को तोड़ सकता है। बहुत लोग अपनी जमीन हाईवे से लगाकर घर बना लेते हैं, लेकिन यह गलत है और ऐसे घर को जरूर गिराया जाएगा।

हाईवे से घर कितनी दूर बनाएं

अगर हाईवे से तय दूरी पर घर नहीं बनाया गया तो ऐसा घर तोड़ा जा सकता है। भूमि नियंत्रण नियम 1964 के अनुसार, नेशनल या स्टेट हाईवे की बीच की लाइन से कम से कम 75 फीट दूर ही कृषि भूमि या खुली जमीन में घर बनाना allowed है।

शहरों में घर कम से कम 60 फीट दूर होना चाहिए। हाईवे की बीच की लाइन से 40 मीटर के अंदर कोई भी निर्माण अवैध माना जाता है। अगर 40 से 75 मीटर के बीच कुछ बनाना है, तो उसके लिए सरकारी अनुमति लेना जरूरी है।

इसलिए जरूरी है नियमों का पालनहाईवे के पास घर बनाने से पहले सभी नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। ये नियम आम लोगों की भलाई के लिए बनाए गए हैं।अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है, तो उसका घर या कोई भी निर्माण तोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, हाईवे के बिल्कुल पास घर बनाने से हवा और आवाज का प्रदूषण सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

News Hub