The Chopal

Hookah Bar: हुक्का पीने वाले हो जाएं सावधान सरकार ला रही हैं यह सख्त कानून

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में सभी हुक्का बार को बंद करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने करनाल में साइक्लोथॉन यात्रा समापन समारोह के दौरान कई घोषणाएं कीं। इसमें हुक्का बार को बंद करने का भी ऐलान था। 
   Follow Us On   follow Us on
Hookah Bar: Hookah smokers should be careful, government is bringing this strict law

Haryana Hookah Bar प्रतिबंधित: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में सभी हुक्का बार को बंद करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने करनाल में साइक्लोथॉन यात्रा समापन समारोह के दौरान कई घोषणाएं कीं। इसमें हुक्का बार को बंद करने का भी ऐलान था। 

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश का यह शहर होगा जाम मुक्त, 293 करोड़ रुपए के ओवर ब्रिज को मिली मंजूरी 

यह नियम हरियाणवी हुक्का पर लागू नहीं होता।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने नशे के खिलाफ लड़ाई में हरियाणा में व्यावसायिक हुक्का बार को बैन करने का ऐलान किया है. यह नियम हरियाणवी संस्कृति के "परंपरागत हुक्का" पर लागू नहीं होगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में होटल, रेस्तरां, बार और नाइट क्लबों में 'हुक्का' देने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

बैन करने की मांग हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की थी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखते हुए गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह के प्रतिबंध लगाए जाने से इस व्यापार से जुड़े लोग पंचकुला सहित राज्य के अन्य जिलों में अपना गैरकानूनी काम करने की कोशिश कर सकते हैं। यही कारण है कि हरियाणा में भी सख्त कानून बनाया जाना चाहिए, जिससे ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।उसने कहा कि पंचकुला सहित राज्य के हर शहर में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें - UP में योगी सरकार अब वकीलों की सुरक्षा के लाएगी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट