The Chopal

Rashifal 2 February 2025: कर्क, सिंह, तुला, कन्या, मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर, मीन, कुंभ का राशिफल

Today Rashifal : आज 2 फरवरी दिन रविवार को महीने के दूसरे दिन चंद्रमा का संचार पूर्वाभाद्र नक्षत्र से कुंभ राशि में हो रहा है। जबकि शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में बैठकर शश राजयोग बना रहे हैं। साथ ही आज सिद्ध योग भी बन रहा है। ऐसे में फरवरी महीने के दूसरे दिन कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों की किस्मत देगी साथ ही और बनेगी हर बिगड़ी बात पाएंगे लाभ और उन्नति भी। जानिए आपके लिए आज के सितारे क्या कहते हैं, जानें अपना आज का राशिफल।

   Follow Us On   follow Us on
Rashifal 2 February 2025: कर्क, सिंह, तुला, कन्या, मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर, मीन, कुंभ का राशिफल 

Aaj Ka Rashifal : 2 फरवरी दिन रविवार को चंद्रमा का संचार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से कुंभ राशि में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज के दिन दुरुधरा योग बन रहा है। साथ ही आज स्वराशि के चंद्रमा शश राजयोग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज के दिन कई शुभ योग के प्रभाव से कर्क, सिंह और कन्या सहित कई राशियों के कार्य सिद्धि योग में सिद्ध होंगे। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल।

मेष : लगातार सफलता से आप ऊर्जा और उत्साह से भर जाएंगे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। कारोबारी यात्रा लाभदायी हो सकती है। आय बढ़ेगी। (शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला)

वृष : कार्यक्षेत्र में आपको शांति और स्थिरता मिलेगी। अपने आसपास के लोगों से संबंध मजबूत होंगे। पुराने मामले सुलझने से राहत मिलेगी। मांगलिक खर्च संभव है। (शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा)

मिथुन : नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी पर खर्च संभव है। ऊर्जावान लोगों का साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे। (शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी)

कर्क : आप रिश्तों व परिवार को ज्यादा ही महत्व देंगे। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता बनी रहेगी। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। (शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला)

सिंह : आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। अधिकारी आपकी नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होंगे। मित्रों का साथ प्रसन्नतादायी रहेगा। धैर्य बनाए रखें। (शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी)

कन्या : पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। अपने कार्यों का विश्लेषण करें और गलतियां सुधारने की कोशिश करें, राह आसान होगी। धार्मिक यात्रा संभव है। (शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल)

तुला : परिवार का सहयोग प्रगति में मदद करेगा। अकेले काम शुरू करने की बजाय साझेदारी में आगे बढ़ना लाभदायी रहेगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। (शुभ अंक... शुभ रंग सफेद)

वृश्चिक : कार्य योजना में बदलाव कर भारी लाभ कमा सकते हैं। युवाओं को नौकरी में बेहतर अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण काम की शुरुआत से राहत मिलेगी। (शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी)

धनु : बड़े सौदों में सावधानी बरतें। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। (शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा)

मकर : आप अपने कॅरियर को लेकर जागरूक रहेंगे। अचानक मिली सफलता प्रसन्नता देगी। रुचि का काम मिलने से खुशी होगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। (शुभ अंक 5, शुभ रंग बैंगनी)

कुंभ : लोककल्याण के कार्यों से जुड़कर खुशी होगी। सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे। (शुभ अंक 8, शुभ रंग मेहरून)

मीन : आपका ध्यान धार्मिक कार्यों एवं आध्यात्मिक चिंतन पर रहेगा। भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। विरोध के चलते काम छोड़ने का मन बन सकता है। (शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी)