The Chopal

Rashifal 30 January 2025: मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज सिद्धि योग के साथ एकम पड़ रही है। आज के दिन कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल...

   Follow Us On   follow Us on
Rashifal 30 January 2025: मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल

Rashifal Today : माघ माह के कृष्ण पक्ष एकम तिथि के साथ का दिन है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि शाम को 6 बजकर 5 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही उत्तराषाढ़ा, श्रवण नक्षत्र के साथ सिद्धि, व्यातीपात योग बन रहा है। इसके साथ ही मौनी अमावस्या के साथ त्रिवेणी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती है। मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष : आकस्मिक घटनाएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं। नजदीकी रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। दुविधा दूर होगी। (शुभ अंक, 9, शुभ रंग सफेद)

वृष :कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुशलता का परिचय देंगे। अपने आसपास के माहौल में घुटन महसूस करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। (शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी) 

मिथुन :  विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से उत्साही रहेंगे। विरोधी राह में नई दिक्कतें खड़ी कर सकते हैं। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें, रिश्ते मजबूत होंगे। (शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी)

कर्क : नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है। आप जिम्मेदारी निभाने में चूके तो लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नए संपकों का लाभ मिलेगा। (शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी)

सिंह :  अपनी हैसियत देखकर खर्च करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। विवादास्पद मामलों को लेकर तनाव बना रहेगा। अधीनस्थों का सहयोग काम को गति देगा। (शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला)

कन्या : अविवाहित परिणय चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। नए संपकों में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को इच्छित पद मिलने की संभावना बनेगी। (शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा)

तुला : कार्यस्थल पर चल रहे मतभेद से मन अशांत रहेगा। साझेदारी में भारी लाभ की संभावना बनेगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। (शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी)

वृश्चिक : विरोध के चलते काम करना मुश्किल होगा। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। काम का बोझ कम करने में परिवार का साथ मिलेगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। (शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला)

धनु : कार्ययोजना में बदलाव से अच्छा लाभ मिल सकता है। दूसरों का नजरिया समझने का प्रयास करें, सबका सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। (शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी)

मकर : लोगों के साथ संबंध सुधारने का प्रयास सफल रहेगा। कारोबारी विस्तार की संभावना बनेगी। विवादास्पद मामलों के सुलझने से राहत मिलेगी। धैर्य रखें। (शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी)

कुंभ : प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। युवाओं को कॅरियर में शानदार उपलब्धि हासिल हो सकती है। साख बढ़ेगी। (शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल)

मीन : जिस बात को लेकर परेशान थे, उसके समाधान से राहत संभव है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग लाभदायी रहेगा। अटका धन मिलने के आसार हैं। (शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा)