दिल्ली के लोगों की सालाना कितनी होती है कमाई, क्या आप कमाते है इतना

The Chopal : दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022-23 में दिल्ली की प्रतिव्यक्ति आय जहां 3,89,529 रुपये थी जो इस वर्ष बढ़कर 4,44,768 हो गए है। यह प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 158.1 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली सरकार के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा जारी की गई स्टैटिस्टिकल हैंडबुक-2023 में यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट के आधार पर योजना मंत्री आतिशी ने कहा है कि वर्ष 2023 में हमारे सामने तमाम बाधाएं आईं, लेकिन उसके बावजूद केजरीवाल सरकार की दिल्ली के लोगों के हित में, दिल्ली की तरक्की की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता कायम रही है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि हमें सार्वजानिक सेवाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
DTC बसों में रोज 41 लाख लोगों ने किया सफर
दिल्ली सरकार के अनुसार सरकार द्वारा बढ़ाई जा रहीं सार्वजानिक परिवहन सेवाओं के चलते 2023 में डीटीसी और क्लस्टर सेवा की बसों को मिलाकर प्रतिदिन औसतन 41 लाख यात्रियों ने बसों में सफर किया है। दिल्ली की सड़कों पर 7200 से अधिक डीटीसी और डिम्ट्स की क्लस्टर सेवा की बसें चल रही है जो पूरी तरह सीएनजी या इलेक्ट्रिक हैं।
सरकार के अनुसार दिल्ली देश की ईवी क्रांति का नेतृत्व भी कर रही है। सरकार का दावा है कि साल 2023 में दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़कर 1300 हो गया है जो देश के किसी भी अन्य राज्य से अधिक है।
ये पढ़ें - Bihar में इस रेलवे स्टेशन की बदल जाएगी तस्वीर, प्लेटफॉर्म के साथ बनेगा 2 नया Fob