The Chopal

Delhi में फिर पीला पंजा इन इलाकों में चला, 8 दिन में 131 अवैध निर्माण ध्वस्त, 35 सील

Delhi News - हाल ही में आए एक अपडेट के अनुसार, दिल्ली नगर निगम युद्ध स्तर पर अवैध निर्माण को गिराने का काम फरवरी में शुरू करेगा। बीते आठ दिनों में, निगम ने 121 अवैध निर्माण गिरा दिए हैं और 35 को सील कर दिया है। 

   Follow Us On   follow Us on
Delhi में फिर पीला पंजा इन इलाकों में चला, 8 दिन में 131 अवैध निर्माण ध्वस्त, 35 सील

The Chopal - जनवरी में लगभग 500 अवैध निर्माणों को तोड़ने के बाद फरवरी में दिल्ली नगर निगम ने युद्ध स्तर पर अवैध निर्माणों को तोड़ने का काम शुरू किया। बीते आठ दिनों में, निगम ने 121 अवैध इमारतें गिरा दी हैं। इतना ही नहीं, 35 संपत्ति सील की गई है।

जनवरी में 495 तोड़फोड़ की गई-

निगम कृषि भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाता है। जनवरी 2024 में, दिल्ली नगर निगम ने एमसीडी पर 495 तोड़फोड़, 137 सीलिंग और 69 अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की. एमसीडी ने 125 एकड़ भूमि को अवैध प्लाटिंग से मुक्त कराया। इसके अलावा, 65 लोगों पर मुकदमा चलाया जा रहा है।

आठ दिन में 35 संपत्ति सील की गई-

अधिकारी ने बताया कि 1 फरवरी से 8 फरवरी तक 131 गैरकानूनी निर्माण और प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई है। 35 संपत्ति सील है। इससे 18 एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त हो रही है। डेरा, मंडी, भाटी, छतरपुर, जोनापुर, जैतपुर, मीठापुर, बुराड़ी, नरेला, भलस्वा, कादीपुर, अलीपुर, जींदपुर और भोरगढ़ में आने वाले दिनों में यह कार्यक्रम जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों ने कुछ स्थानों पर तोड़-फोड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन अभियान पूरी तरह सफल रहा।

ये पढ़ें - UP News : उत्तर प्रदेश को मार्च में मिलेगा एक और एक्सप्रेस वे, गोरखपुर से लखनऊ की दूरी होगी कम