The Chopal

हरियाणा में इन 4 गांव का नाम लेने में छूट जाते थे पसीने, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में इन 4 गांव का नाम लेने में छूट जाते थे पसीने, सरकार ने लिया बड़ा फैसला 

The Chopal, haryana villages name change : हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने इन चार गांवों का नाम बदला है। आप सोनीपत जिले के धनाना अलादादपुर को शिवनागरी बनाया गया है और मोहम्दाबाद को प्रेमसुख नगर बनाया गया है। इसी तरह, भिवानी के दुर्जनपुर गांव का नाम बदलकर सज्जनपुर और यमुनानगर के बिलासपुर का नाम बदलकर व्यासपुर कर दिया गया है। चलिए पूरी जानकारी पढ़ें 

प्रदेश में अजीब और अपमानजनक नामों को बदलने का प्रयास 2015 में शुरू हुआ था, जब फतेहाबाद जिले की 12 वर्षीय छात्रा हरप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उनका गांव का नाम गंदा है। उन्हें कहीं भी यह नाम बताने में शर्म आती है। प्रधानमंत्री ने मामले को देखा तो राज्य सरकार को तुरंत कार्रवाई करने को कहा। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गंदा गांव का नाम बदलकर अजीत नगर कर दिया।

खट्टर सरकार ने 18 गांवों के नाम बदले

मनोहर सरकार के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में 18 गांवों के नाम बदले गए। अब तक, मनोहर सरकार की तरह, नायब सरकार भी चार गांवों के नाम बदल चुकी है। पिछले 10 वर्षों में 13 जिलों में 22 गांवों के नाम बदले गए हैं। इनमें सबसे अधिक जींद जिले में चार गांवों के नाम बदले गए हैं, यमुनानगर में तीन और हिसार, सोनीपत, करनाल और गुरुग्राम में दो-दो गांवों के नाम बदले गए हैं। भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद में एक-एक गांव का नाम बदल दिया गया है।

इन गांवों के भी बदले जा चुके नाम

पुराना नाम नया नाम जिला
पिंडारी पांडु पिंडारा  जींद 
टोडी खेड़ी सरना खेड़ी  जींद 
गंदा खेड़ा गुरुजूल खेड़ा  जींद 
चुहड़पुर चाँद पुर  जींद 
किन्नर गैबी नगर हिसार 
कुतिया खेड़ी वीरपुर हिसार 
बाल रंगदान बाल राजपुतान करनाल
लंढौरा जयरामपुर करनाल 
खिजराबाद प्रताप नगर यमुनानगर
मुस्तफाबाद सरस्वती नगर यमुनानगर
मोहम्मदहेड़ी ब्रह्मपुरी गुरुग्राम
गुड़गांव गुरुग्राम गुरुग्राम
चमगेहड़ा देव नगर महेंद्रगढ़
गढ़ी सांपला सर छोटू राम नगर रोहतक
लूला अहीर कृष्ण नगर रेवाड़ी
अमीन अभिमन्युपुर कुरुक्षेत्र
सांघर सरिता बाबा भूमण शाह सिरसा
गंदा अजीत नगर फतेहाबाद

 

पंचायतें गांवों का नाम बदलने के लिए सुझाव दे सकती हैं

गांवों का नाम बदलने का प्रस्ताव पंचायतों को दिया जा सकता है। ग्राम पंचायत को पहले नाम बदलने का एक प्रस्ताव पारित करना होगा। फिर खंड विकास और पंचायत अधिकारी इस प्रस्ताव को उपायुक्त को सौंपेंगे। उपायुक्त चाहें तो प्रस्ताव पर कमेटी बना सकते हैं। इसके बाद निदेशालय राजस्व विभाग यह फाइल ले जाएगा. फिर सरकार निर्णय लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगी।

News Hub