Indian Railway: रेलवे का रिटायरिंग रूम क्या होता है? कैसे उठाएं इसका लाभ? 90 प्रतिशत लोगों को नहीं पता

Railway Retiring Room : रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए काफी काम किया जा रहे है। लेकिन क्या आपको रेलवे रिटायरिंग रूम का पता है? प्रतिदिन लाखों लोग रेलवे से सफर करते हैं, लेकिन बहुतों को रेलवे रिटायरिंग रूम का पता नहीं होगा। हम इसके बारे में आपको बताते हैं।
   Follow Us On   follow Us on
Indian Railway: रेलवे का रिटायरिंग रूम क्या होता है? कैसे उठाएं इसका लाभ? 90 प्रतिशत लोगों को नहीं पता

Indian Railway : भारतीय रेलवे विश्व का चौथा और एशिया में सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश में रेल नेटवर्क की कुल लंबाई 1 लाख 15 हजार किलोमीटर है। भारतीय रेलवे के माध्यम से प्रतिदिन करीब 2 करोड़ 31 लाख यात्री अपने सफ़र का आनंद उठाते हैं। इसके अलावा, एक दिन में भारतीय रेल 33 लाख टन माल ढोती है। भारतीय रेलवे को लोगों द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने का एक सस्ता साधन माना जाता है। जिससे यात्रा करना बेहद ही आसान है। रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए काफी काम किया जा रहे है। लेकिन क्या आपको रेलवे रिटायरिंग रूम का पता है? प्रतिदिन लाखों लोग रेलवे से सफर करते हैं, लेकिन बहुतों को रेलवे रिटायरिंग रूम का पता नहीं होगा। हम इसके बारे में आपको बताते हैं।

रेलवे रिटायरिंग रूम के बारे में

भारतीय रेलवे द्वारा रेल से सफर करने वाले यात्रियों को दी जाने वाली आवासीय योजना है, जिसे रेलवे रिटायरिंग रूम कहा जाता है। जिसके बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं है।

भारतीय रेलवे द्वारा दि जाती है, यह सुविधा

भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को ये सुविधा मिलती है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले या यात्रा पूरी करने के बाद इसका इस्तेमाल यात्री कर सकते हैं।

विभिन्न श्रेणियां में अलग-अलग होता है, रिटायरिंग रूम

ट्रेन बोगी की तरह, रेलवे रिटायरिंग रूम भी विभिन्न श्रेणियों में स्टेशनों पर बटी रहती है। जैसे एसी, नॉन-एसी, एकल कमरा, डबल कमरा, महाराज कमरे और डॉरमेट्री शामिल है।

यात्रा के पहले या बाद में इस्तेमाल कर सकते हैं, रिटायरिंग रूम

रेलवे से यात्रा करने वाले लोग स्टेशन पर पहुंचकर रिटायरिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं, पहले या फिर बाद में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। रेलवे के रिटायरिंग रूम में यात्री आराम कर सकते हैं।

इस प्रकार बुक करें, रिटायरिंग रूम

आप IRCTC एप पर रेलवे टिकट की तरह ही रिटायरिंग रूम ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।