The Chopal

Indian Railway : रेलवे महिलाओं को देता है यह सुविधा, टिकट में भी मिलती है छूट

भारतीय रेलवे समय-समय पर महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं प्रदान करता रहता है, लेकिन कई लोग ऐसे होते है जिन्हे  इनके बारे में जानकारी नही होती,
   Follow Us On   follow Us on
Indian Railway: Railways provides this facility to women, they also get discount in tickets

Railway : अगर आप भी ट्रेन से ट्रैवल करती हैं, तो आपको भी भारतीय रेलवे द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि महिलाओं के लिए रेलवे खास तरह की सेवा प्रदान करता है। इसकी मदद से आपका ट्रेन में ट्रैवल करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। 

निचली बर्थ की सुविधा

महिलाओं को ट्रेन में निचली सीट लेने का ऑप्शन मिलता है। स्लीपर क्लास मेल एक्सप्रेस में लंबी दूरी वाली यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए 6 बर्थ आरक्षित किए गए हैं। यह सुविधा आपको राजधानी, दुरंतो और AC ट्रेनों में मिलती है।

लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि यह सीट आपको उम्र और यात्रियों की संख्या के आधार पर ही मिलेगी। 

स्लीपर क्लास वाले डिब्बों में महिलाओं के लिए 6 से 7 निचली सीटें मिलती है। इसके साथ AC-3 में पांच नीचे की सीटें महिलाओं को दी जाती है।
AC-2 में 4 निचली सीटें  महिलाओं के लिए आरक्षित होती है। लेकिन अगर इन डिब्बों में 4 सीटें पहले ही महिलाओं को मिल चुकी है, तो ऐसी स्थिति में आपको सीटें मिलना मुश्किल हो जाता है।

इसके सिवा वरिष्ठ महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा मिलना और आसान होता है। 
अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक कर रही हैं, तो आपको वरिष्ठ नागरिक का ऑप्शन चुनकर सीट बुक करने की सुविधा मिलती है। (अगर चलती Train पर बिजली गिर जाए तो क्या होगा?)

ध्यान रखें अगर आप टिकट बुक करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखती हैं और कोई नो चॉइस के ऑप्शन पर क्लिक करती है तो वह इस सुविधा का लाभ उठा सकती है।

58 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को सभी डिब्बों और हर श्रेणी में टिकटों पर 50 फीसदी की छूट मिलती है।
अगर आपकी टिकट गलती से ऊपर की बुक हो गई है, तो आप टीसी से संपर्क करके इसके बदलाव की मांग कर सकती हैं। 

देर रात ट्रेन में महिलाओं के ट्रैवल करने की सुविधा।

और वह अपने बच्चे के साथ ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा करने को मजबूर है, तो उसे टीटीई ट्रेन से नहीं उतार सकता।

अगर कोई ऐसा करता है, तो महिलाएं संबंधित महिला रेलवे अथॉरिटी से उसकी शिकायत कर सकती है। (इस स्मार्ट तरीके से पासपोर्ट करें अप्लाई)

भारतीय पहल ‘मेरी सहेली’ (Meri Saheli)

यह एक ऐसा सुविधा है, जिसकी मदद से महिलाएं ट्रेन में बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकती हैं। अगर आपको ट्रेन में कोई परेशान कर रहा है, तो आप इसकी शिकायत करके फौरन उसे गिरफ्तार करवा सकती है।

इस योजना का उद्देश्य ट्रेनों से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को उनकी पूरी यात्रा में सुरक्षा प्रदान करना है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

Also Read : UP के इस जिले में 3 हजार बीघे जमीन से हटाया जाएगा अवैध कब्जा, चलेगा बुलडोजर