देश की सड़को ने पकड़ी रफ्तार, FY24 के तहत बनें 12349 किलोमीटर के नेशनल हाईवे

The Chopal, FY24 News : भारत में सड़कों और नैशनल हाइवै का निर्माण बहुत तेजी से हो रहा है। 2024 तक केंद्रीय मोदी सरकार ने बहुत तेजी से सड़कें बनाईं। जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष 12 हजार किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सरकार नेशनल हाइवे को कितनी तेजी से बना रहा है।
पिछले वर्ष का रिकॉर्ड
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 2023-24 में 12,349 किलोमीटर का दूसरा सबसे बड़ा नेशनल हाइवे बनाया। अधिकारी ने बताया कि 2023-24 में मंत्रालय ने 8,581 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं दीं।
हाल ही में भी रही तेजी
2023-24 से पहले भी देश में नेशनल हाइवे का निर्माण बहुत तेजी से हुआ है। साल 2020–2021 में, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने रिकॉर्ड 13,327 किलोमीटर नेशनल हाइवे बनाए। 2021-22 में 10,457 किलोमीटर नेशनल हाइवे बनाया गया था, लेकिन 2022-23 में 10,331 किलोमीटर बनाया गया था। 2019 से 2020 तक 10,237 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई गईं।
राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 1.5 गुना बढ़ी
केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में निजी निवेश सहित पूंजीगत व्यय 3,01,200 करोड़ रुपये का सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उन् होंने बताया कि 2014 में 91,287 किमी की राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 1.6 गुना बढ़कर 2024 में 1,46,145 किमी हो गई।
पायलट परियोजना की शुरुआत
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार देने के लिए सरकार ने एक पायलट परियोजना शुरू की है। जिसमें कहा गया है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में 1.5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिलेगा। इस परियोजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द चिकित्सा उपलब्ध कराना है।