The Chopal

शराब veg होती है या Non Veg, ये जवाब आपको कर देगा हैरान

Alcohol Non-Vegetarian : शराब विवाह शादी पार्टी में लोग जमकर पीते हैं। देश में बड़े स्तर पर शराब का प्रयोग किया जाता है। देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्रि के समय लोग शराब नहीं पीते हैं और मांसाहार भी नहीं खाते हैं। लोगों के मन में सवाल उठता है कि शराब मांसाहारी है या शाकाहारी। आज हम जानते हैं इस बारे में

   Follow Us On   follow Us on
शराब veg होती है या Non Veg, ये जवाब आपको कर देगा हैरान

Wine Making Process : शराब पीने वालों की देश में अच्छी खासी तादात है। पुरषों के अलावा महिलाएं भी शराब का सेवन करती है। कोई भी विवाह शादी फंक्शन पार्टी में लोग बढ़-चढ़कर शराब का सेवन करते हैं। नवरात्री पर लोग मांसाहारी भोजन से बचते हैं और शराब भी नहीं पीते। ऐसे में, क्या शराब मांसाहारी है या शाकाहारी? चलिए जान लेते हैं.

मांसाहारी या शाकाहारी

अक्सर लोग शराब के बारे में सोचते हैं कि यह मांसाहारी या शाकाहारी है। लोगों के मन में अक्सर यह प्रश्न उठता है, खासकर शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को लेकर सतर्क रहने वालों के मन में इस प्रकार का ख्याल ज्यादा आता हैं। इसलिए, चलिए इस प्रश्न का जवाब जानते हैं। विभिन्न अनाज, फलों या सब्जियों को किण्वित करके शराब बनाई जाती है। इस प्रक्रिया में, इन सामग्री में मौजूद शर्करा को खमीर से अल्कोहल में बदल दिया जाता है। ज्यादातर शराब में जानवरों की चर्बी या कोई अन्य सामग्री नहीं मिलती। अनाज, फलों या सब्जियों का उपयोग बीयर, वाइन और अधिकांश स्पिरिट्स जैसे वोदका, जिन और रम बनाने में होता है। इसलिए, ये पेय पदार्थ शाकाहारी हैं।

क्लैरिफिकेशन का उपयोग

हालाँकि, कुछ शराबों को बनाने के दौरान क्लैरिफिकेशन का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में शराब को साफ करने के लिए अंडे की सफेदी, ईशिंग्लास (मछली की तैराकी थैली से निकाला गया पदार्थ) या अन्य जानवरों से प्राप्त पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है। हालाँकि, आजकल अधिकांश शराब उत्पादक इन पदार्थों के बजाय अन्य उपायों का उपयोग करते हैं। वहीं, कुछ खास शराबों को बनाने में जानवरों से प्राप्त कुछ पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, जानवरों की चर्बी को कुछ प्रकार का वाइन बनाने में प्रयोग किया जा सकता है।

इसके अलावा, अक्सर लोगों को शराब के बारे में गलत पता चलता है, जिससे वे इसे मांसाहारी समझते हैं। शराब खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें अगर आप पूरी तरह से शाकाहारी हैं। जैसे बोतल पर लगे लेबल को ध्यान से पढ़ें। कुछ कंपनियां शाकाहारी होने का दावा करती हैं। वहीं आप किसी शराब कंपनी से संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं अगर आपको कोई संदेह है। साथ ही, शाकाहारी दुकान में मिलने वाली सभी शराबें पूरी तरह से शाकाहारी होती हैं।


 

News Hub