The Chopal

Jaipur Tourist Places: जयपुर में घूमने के लिए सबसे शानदार प्लेस, बन जाएंगे मुरीद!

Best tourist places in jaipur: जस्थान की राजधानी जयपुर को 'पिंक सिटी' के रूप में जाना जाता है, और यहां की प्रमुख पहचान उसके गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से जुड़ी हुई है, जो इसके महलों और पुराने घरों को सजाते हैं। यह शहर अपने खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। जानिए विस्तार से....

   Follow Us On   follow Us on
Jaipur Tourist Places: जयपुर में घूमने के लिए सबसे शानदार प्लेस, बन जाएंगे मुरीद!

Jaipur must visit tourist places: राजस्थान की राजधानी जयपुर को 'पिंक सिटी' के रूप में जाना जाता है, और यहां की प्रमुख पहचान उसके गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से जुड़ी हुई है, जो इसके महलों और पुराने घरों को सजाते हैं। यह शहर अपने खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसका नाम 1727 में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने रखा था, और यहां का इतिहास उसके अद्वितीय विरासत का प्रमाण है।

1. सिटी पैलेस, जयपुर
सिटी पैलेस जयपुर: सिटी पैलेस जयपुर में से एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है, जिसमें राजस्थानी पोशाकों और मुग़लों और राजपूतों के शानदार हथियारों का बेहतरीन संग्रह है। सिटी पैलेस में दीवान-ए-ख़ास, दीवान-ए-आम, सिल्ह खाना (रानी का महल), और प्रीतम निवास चौक जैसे स्थल हैं, जो इसे एक पूर्ण पैकेज बनाते हैं।

2. नहरगढ़ किला, जयपुर
नहरगढ़ किला जयपुर: जयपुर के प्रसिद्ध किलों में से एक है, और यह स्थान जयपुर शहर की आदर्श झलक प्रदान करता है। यह किला आमेर फोर्ट और जयगढ़ फोर्ट के बीच स्थित है, और इसका इतिहास प्रेमियों के बीच में काफी प्रसिद्ध है।

3. जयगढ़ किला, जयपुर
जयगढ़ किला जयपुर: 1726 में महाराजा जयसिंह द्वितीय ने इस किले का निर्माण करवाया था, और आज भी यह किला उसके शानदार इतिहास की यादें सजाता है। यहां आपको राजा-महाराजा के जमाने के कई हथियार देखने को मिलेंगे, और यहां दुनिया की सबसे बड़ी तोप भी रखी है।

दुनिया दीवानी है जयपुर के इन 5 बाजारों की, क्या आप जानते है इन खास बातें?

4. आमेर किला, जयपुर
आमेर किला: रावली पहाड़ी की चोटी पर स्थित आमेर का किला अपनी वास्तुशिल्प कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए मशहूर है। इस किले का निर्माण गुलाबी और पीले बलुआ पत्थरों से किया गया है और इसकी वास्तुकला इंडो-इस्लामिक शैली को दर्शाती है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है, जैसे कि 'जोधा अकबर' और 'मुग़ल-ए-आज़म'।

5. हवा महल, जयपुर
हवा महल जयपुर: हवा महल जयपुर को राजस्थान की सबसे प्राचीन इमारतों में से एक माना जाता है। इस महल में 953 खिड़कियां हैं, जिन्हें जाली की मदद से सजाया गया है। इन आकर्षक खिड़कियों और झरोखों की वजह से इस महल को 'पैलेस ऑफ विंड्स' भी कहा जाता है। महल सुंदर लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बना है और पांच मंजिला पिरामिड की तरह दिखता है।

6. जल महल, जयपुर
जल महल जयपुर: जल महल जयपुर का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है, जो मानसागर झील के बीच स्थित है। इस मंजिल की पांच मंजिलों में से केवल एक पानी की सतह से ऊपर है, बाकी चार पानी के नीचे छिपे हैं, जिससे इसे गरमी में भी ठंडा रहता है। जलमहल अब पक्षी अभ्यारण के रूप में भी विकसित हो रहा है, और यहां की नर्सरी में 1 लाख से ज्यादा पेड़ लगे हैं।

7. चौकी ढाणी, जयपुर
चौकी ढाणी जयपुर: यदि आपको राजस्थानी कला और संस्कृति का आदर्श दिखाना है, तो चौकी ढाणी सबसे अच्छी जगह है। यहां आप लोकगीत, लोकनृत्य, और कठपुतलियों के नाटक के साथ स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजनों का भी आनंद उठा सकते हैं।

जयपुर के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा करने के बाद, आपको यह अनुभव होगा कि जयपुर ट्रिप आपकी जीवन की सबसे यादगार यात्रा है।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में पेट्रोल पम्प रहने वाले है दो दिन तक बंद, सरकार बचा सकती है लाखों लोगों को परेशानी से