The Chopal

Kangra : कांगड़ा में फोरलेन बनने से बंद हुए रास्ते, लोग लगा रहें अब ये गुहार

रैत से पुहाड़ा तक चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के प्रति स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है। ग्रामवासियों में राधा पठानिया, राजेश्वर, आशीष, दिनेश, शुभकरण, मेहर सिंह, मणि कुमार, संतोष देवी, सनी कुमार, हंसराज, तमन्ना, हेमराज, प्रकाश चंद, ओम प्रकाश मोगरा, पुष्पा देवी, इंद्र, प्रदीप और अनुज बलौरिया का कहना है कि फोरलेन के निर्माण से सड़क की ऊंचाई चार से 10 फीट तक ऊपर बढ़ रही है।
   Follow Us On   follow Us on
Kangra : कांगड़ा में फोरलेन बनने से बंद हुए रास्ते, लोग लगा रहें अब ये गुहार

The Chopal : रैत से पुहाड़ा तक चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के प्रति स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है। ग्रामवासियों में राधा पठानिया, राजेश्वर, आशीष, दिनेश, शुभकरण, मेहर सिंह, मणि कुमार, संतोष देवी, सनी कुमार, हंसराज, तमन्ना, हेमराज, प्रकाश चंद, ओम प्रकाश मोगरा, पुष्पा देवी, इंद्र, प्रदीप और अनुज बलौरिया का कहना है कि फोरलेन के निर्माण से सड़क की ऊंचाई चार से 10 फीट तक ऊपर बढ़ रही है।

इससे उनकी जमीन सड़क से काफी नीचे रह गई है। ऐसे में बहुत से स्थानीय अपने वाहनों को घर तक ले जाने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र इस समस्या का समाधान किया जाए। उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने शाहपुर में चल रहे फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था और वह प्रभावित भूमि मालिकों से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि फोरलेन के दोनों तरफ सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।