The Chopal

Kota News : कोटा से अयोध्या के लिए सप्ताह में 1 दिन चलेगी राजस्थान रोडवेज

Kota News : यात्रीभार में कमी से बस संचालन व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस सुबह 10 बजे नयापुरा बस स्टैंड से रवाना होकर अगली सुबह 6 बजे अयोध्या पहुंचेगी। कोटा से टोंक, देवली, जयपुर, भरतपुर, आगरा, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। उसी दिन दोपहर 12 बजे अयोध्या से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे कोटा आएगी।
   Follow Us On   follow Us on
Kota News : कोटा से अयोध्या के लिए सप्ताह में 1 दिन चलेगी राजस्थान रोडवेज

The Chopal (Rajasthan News) : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने अयोध्या के लिए पिछले दिनों शुरू की गई बस को सप्ताह में एक बार कर दिया है। सरकार ने सभी संभागों से अलग-अलग वार निर्धारित किए हैं। कोटा के यात्री गुरुवार को बस सेवा का लाभ ले सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत बस संचालन शुरू कर दिया है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस सुबह 10 बजे नयापुरा बस स्टैंड से रवाना होकर अगली सुबह 6 बजे अयोध्या पहुंचेगी। कोटा से टोंक, देवली, जयपुर, भरतपुर, आगरा, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। उसी दिन दोपहर 12 बजे अयोध्या से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे कोटा आएगी।

ये किया गया है, बदलाव

पूर्व में बस का मार्ग केशवरायपाटन, इन्द्रगढ़, लाखेरी, सवाईमाधोपुर, लालसोट, दौसा, मेहंदीपुर, भरतपुर आगरा, लखनऊ होते हुए अयोध्या तय किया था। बस रवानगी के समय में भी पूर्व की अपेक्षा बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार पर्याप्त यात्री भार नहीं मिलने के कारण बस के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा

मुख्यमंत्री की घोषणा की पालना में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से सात संभाग मुख्यालयों जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा एवं अजमेर से अयोध्या के लिए एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की गई थी। कोटा से 15 फरवरी को बस सेवा शुरू की थी। पहले दिन कोटा से 40 यात्री अयोध्या गए थे, लेकिन बाद में यह संख्या कम रह गई। मामले में रोडवेज कोटा डिपो के मुख्य प्रबंधक अजय मीणा ने बताया कि लोगों की सुविधा के अनुसार अलग-अलग स्थान से अलग-अलग दिवस पर बस संचालन शुरू किया गया है।

 ये पढ़ें :  Mandi bhav : नोहर, फतेहाबाद, सिरसा और ऐलनाबाद इत्यादि मंडियो में फसल भाव