The Chopal

Land Rules : मकान बनाने से पहले जरा रुकिए, जान लें ये नियम, वरना तोड़ने की आ जाएगी नौबत

Agricultural land Home Construction Guidelines: आज के समय में महंगाई कितनी चरम पर है आपको अंदाजा तो होगा ही। अगर आप शहर में मकान बनाने की सोच रहे हैं तो आपको पता है आपके कितने पैसे लगने वाले हैं। शहर में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही है। शहर में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों के चलते अब लोग खेतों की जमीन पर घर बनाने का प्लान बनाते हैं। आपने खेती की जमीन पर बिना सोचे समझे मकान निर्माण कर दिया तो आप बहुत बड़ी गलती करने जा रहे हैं। आपके मकान को कभी भी तोड़ने की जो नौबत सकती है। खेती की जमीन पर मकान बनाने से पहले आपको कुछ नियमों के बारे में जानना अति जरूरी हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर

   Follow Us On   follow Us on
Land Rules : मकान बनाने से पहले जरा रुकिए, जान लें ये नियम, वरना तोड़ने की आ जाएगी नौबत

Agricultural land : आज के समय में महंगाई कितनी चरम पर है आपको अंदाजा तो होगा ही। अगर आप शहर में मकान बनाने की सोच रहे हैं तो आपको पता है आपके कितने पैसे लगने वाले हैं। शहर में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही है। शहर में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों के चलते अब लोग खेतों की जमीन पर घर बनाने का प्लान बनाते हैं। मकान बनाने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं होने पर लोग खेत में घर बनाते हैं। यदि आपके पास भी ऐसी कोई घरेलू योजनाएं हैं, तो जरा रुककर इस लेख को पढ़ लीजिए। ऐसा न हो कि घर बनाने के बाद उसे गिरा देना पड़े। वास्तव में, कृषि जमीन पर घर बनाने की अनुमति बिना आवश्यक प्रक्रिया के नहीं दी जाती है, क्योंकि यह खेतिहर जमीन से संबंधित एक नियम है। 

और कुछ लोग खेत पर प्‍लॉट बनाकर बेच देते हैं। ऐसी जमीन खरीदने पर आपका पैसा भी खर्च हो सकता है। इसलिए, दोनों परिस्थितियों में धन गंवाने से पहले इससे जुड़े नियमों को जानना बेहतर होगा। वास्तव में, खेती की जमीन पर उसका मालिक बिना परमिशन के घर नहीं बना सकता। ऐसे में घर बनवाने के बाद उसे गिराना नहीं पड़े, इसलिए आपको इससे जुड़े नियमों को जानना चाहिए।

क्या होती है खेती योग्य जमीन?

खेती योग्य भूमि किसी भी फसल के लिए उपयुक्त है। स्थायी चारागाहों, फसलों और अन्य कृषि कार्यों के लिए कृषि भूमि (क्या खेत की जमीन पर घर बना सकते हैं) एक आम परिभाषा है। इनमें हर साल किसानों द्वारा फसल का उत्पादन किया जाता है। आप इस जमीन पर मालिक होने के बावजूद इसमें घर नहीं बना सकते हैं। इसके लिए सरकार की अनुमति चाहिए।

खेती की जमीन पर घर बनवाने के लिए क्या करें?

यदि आप खेती की जमीन पर घर बनाना चाहते हैं तो पहले आपको संपत्ति का कन्वर्जन करना होगा। तब आप खेती की जमीन पर घर बना सकते हैं। लेकिन देश के कुछ ही राज्यों में कनवर्जन नियम हैं। याद रखें कि खेती की जमीन को आवास की जमीन में बदलने पर आपको कुछ शुल्क भी देना होगा। इसके अलावा, आपको म्यूनिसिपल काउंसिल (म्यूनिसिपल काउंसिल संपत्ति नियम) या ग्राम पंचायत से एनओसी लेना होगा।

कैसे होता है जमीन का कनवर्जन?

आवास योग्य भूमि में बदलने के लिए खेती योग्य भूमि को कनवर्जन करना होगा, जिसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। भूमि के मालिक का पहचान पत्र आवश्यक है (property conversion kya hai)। इसके साथ ही मालिकाना हक, किरायदारी और फसलों का रिकार्ड भी आवश्यक है। वहीं, आपसे जमीन उपयोग योजना, सर्वे मैप और जमीन आय की रसीद भी मांगी जाती है। इसके अलावा, उस जमीन पर कोई बकाया राशि या मुकदमा नहीं होना चाहिए।