The Chopal

Haryana में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची हुई जारी, इन बड़े कदावर नेताओं के नाम लिस्ट में नहीं

Lok Sabha Elections: हरियाणा की 10 लोकसभा और 1 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस के कई नेताओं के नाम हैं। 40 नामों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे और दीपक बाबरिया हैं।

   Follow Us On   follow Us on
Haryana में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची हुई जारी, इन बड़े कदावर नेताओं के नाम लिस्ट में नहीं

Haryana Lok Sabha Elections: हरियाणा में 10 लोकसभा और 1 विधानसभा सीटों पर प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं का नाम है। 40 नामों वाली इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हरियाणा में चुनावी रैलियां करेंगे, जिससे कांग्रेस का वातावरण बदलेगा। मुख्य मुद्दा यह है कि तोशाम से विधायक और पूर्व मंत्री किरण चौधरी को स्टार प्रचारकों में स्थान नहीं मिला है, जबकि हुड्डा समर्थित सात विधायकों को सूची में स्थान मिला है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव में प्रचार करने वाले चालिस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान मिला है। सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा भी चुनाव में भाग लेंगी। रोहतक से उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव प्रचार की अगुवाई करेंगे।