Delhi में अब 10 बजे नहीं इस समय तक बजा पाएंगे लाउड स्पीकर, इन इलाकों में मिली छूट

Delhi CM Kejriwal On Loudspeakers: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लाउडस्पीकर बजाने की समयसीमा में थोड़ी ढील दी है। यह रामलीला कमेटी से हुई उनकी मुलाकात के बाद फैसला लिया गया है। अब रात 10 बजे की जगह दिल्ली की कुछ जगहों पर रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाए जा सकते हैं।
   Follow Us On   follow Us on
Loud speakers will no longer be able to play till 10 o'clock in Delhi, relaxation given in these areas

The Chopal, Delhi : राजधानी दिल्ली में आप रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजा सकते। सरकार ने इसपर कुछ नियम कायदे बना रखे हैं। लेकिन सीएम केजरीवाल ने इन नियमों में कुछ ढील दे दी है। दिल्ली के कुछ इलाकों में अब लोग रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजा सकते हैं। दरअसल, लवकुश रामलीला कमेटी ने मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर इसमें ढील देने की मांग की थी। इसके बाद सीएम ने दिल्ली के कुछ इलाकों में समय को लेकर ढील दे दी है।

रामलीला कमेटी की सीएम ने मानी बात

लवकुश रामलीला कमेटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और कहा कि नियम के कारण दिल्ली में रामलीला का मंचन रात 10 बजे तक ही हो पाता है। इसमें थोड़ी ढील देकर इसका समय रात 10 बजे से बढ़ाकर रात 12 बजे कर दिया जाए। सीएम ने कमेटी की बात को मानते हुए समय में ढील दे दी है। जल्द ही इसपर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। रामलीला के अलावा बाकी आयोजनों के लिए यह छूट नहीं है। पूरी दिल्ली में छोटी-बड़ी 650 रामलीलाएं होती हैं।

रामलीला में सीएम भी आएंगे

सीएम अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में होने वाली रामालीला में शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि अक्टूबर से दुर्गानवमी और दशहरा है। इस बीच रामलीला का भी आयोजन होना है। एमसीडी भी ग्राउंड की बुकिंग का समय बढ़ा दिया है। कई जगह केवल 10 दिन की बुकिंग दी गई है। जबकि रामलीला कमेटियों की मांग है कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए।

Also Read: UP के बिल नहीं भरने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, अब वसूल किए जाएंगे पैसे