The Chopal

LPG price: बजट के दिन लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर की कीमतों में उछाल

LPG price 1 February: आज दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1769.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में आज 1869 की जगह 1887 रुपये में यह एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। मुंबई में रेट अब 1723. 50 रुपये है।

   Follow Us On   follow Us on
LPG price: बजट के दिन लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर की कीमतों में उछाल

LPG price 1 February: बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं। एक फरवरी को, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी से लेकर एटीएफ तक रेट अपडेट किए हैं। गुरुवार को दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 14 रुपये महंगा हुआ है। यह देश भर में दिल्ली, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, अहमदाबाद, मेरठ, आगरा और मुंबई में हुआ है।लेकिन 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए ही रेट बदले गए हैं। 14.2 किलो घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

ये पढ़ें - UP में अब ये लड़के और लड़कियां नहीं चला सकेंगे वाहन, योगी सरकार ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध 

दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है, जबकि कोलकाता में 929 रुपये है। एक फरवरी को मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है। बता दें कि घरेलू सिलेंडर के मूल्य 30 अगस्त 2023 को अंतिम बार बदले गए थे। 2023 मार्च में दिल्ली में एलपीजी की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर थी। इसके बाद, एक बार में 200 रुपये की कमी की गई। 

आज किस रेट मिलेगा सिलेंडर

आज दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपये से 1769.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में आज 1869 की जगह 1887 रुपये में यह एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। चेन्नई में कॉपर्शियल सिलेंडर का मूल्य 1924.50 से 1937 रुपये हो गया है और मुंबई में 1708.50 से 1723. 50 रुपये हो गया है।

50 बार बदले रेट: जबकि घरेलू सिलेंडर की दरें पिछले तीन वर्षों में केवल 17 बार बदली हैं, तो कॉमर्शियल सिलेंडर की दरें लगभग हर महीने बदली हैं। इन बदलावों ने उपभोक्ताओं को कभी राहत तो कभी मुसीबत दी। IOC के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2021 को दिल्ली में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 1349 रुपये था। तब से अब तक चालीस बार दरें बदली गई हैं।

ये पढ़ें - Gorakhpur में जमीन अधिग्रहण से इस गांव के लोग हुए परेशान, बिच से निकलेगी रेलवे लाइन